जिला बार में आज 2418 मतदाता कर सकेंगे अपनी पंसद के प्रत्याशी का चयन

Share :

मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित फैंथम हाल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी के गठन की खातिर मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए तैयार हो गया है। इस चुनाव से पूर्व सोमवार को कचहरी परिसर में अध्यक्ष-महासचिव समेत सभी 23 पदों पर चुनाव लड़ रहे 62 प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं के चैम्बरों पर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए ताकत झोंक दी। सोमवार को कचहरी प्रांगण में चुनाव लड़ रहे सभी दिग्गज अधिवक्ताओं ने अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए जनसंपर्क किया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2025 की कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को होने जा रहा है। एसोसिएशन के चुनाव में 23 पदों पर इस बार 62 प्रत्याशी अपना दावा पेश करते हुए भाग्य आजमाने में लगे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रौनक अली जैदी के अलावा उदयवीर सिंह पोरिया, सत्येश्वर तोमर, आमोद त्यागी, राजीव शर्मा, सीताराम वर्मा, तरूण गोयल, धर्मेन्द्र पुंडीर, कैलाश चंद, दीपक धीमान और रियाज हसन राठी की देखरेख में होने वाले डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार 2418 मतदाता मंगलवार को 62 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की वर्ष 2025 की कार्यकारिणी के चुनाव में एक अध्यक्ष पद पर जहां 4 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं एक महासचिव पद पर 6, एक वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर 3, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर चार, तीन सहसचिव पद पर आठ, दो उपाध्यक्ष पद पर पांच, छह वरिष्ठ सदस्य पद पर आठ, छह सामान्य सदस्य पद पर 20 उम्मीदवार मैदान में डटे हैं। इस बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर जहां ठा. कंवरपाल सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, अंजुम खां और राजेश्वर दत्त त्यागी चुनाव मैदान में डटे हैं, वहीं महासचिव पद पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में अग्रिस राणा, अनूप राठी, चन्द्रवीर सिंह व गुलबीर सिंह ने ताल ठोंक रखी है। इस बार अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे राजेश्वर दत्त त्यागी पूर्व में बार एसोसिएशन में 11 बार जीतकर अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। वहीं ठा. कंवर पाल सिंह 2007 में सेक्रेटरी रह चुके हैं और पहली बार अध्यक्ष पद पर इस बार किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा अंजुम खां ने अपनी 30 वर्षों की प्रैक्टिस में पहली बार चुनाव लड़ने की पहल की है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा वर्ष 1962 में ज्वाइंट सेक्रेटरी रह चुके हैं। दूसरी ओर महासचिव पद पर चुनाव मैदान में उतरे गुलबीर सिंह वर्मा चार बार पूर्व में चुनाव लड़ चुके हैंं। महासचिव पद पर अग्रीस राणा, अनूप राठी, चन्द्रवीर सिंह पहली बार चुनाव मैदान में हैं।

इन्होंने कहा-
मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रौनक अली जैदी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार 07 जनवरी को प्रात: 8 बजे से 5 बजे सायं तक डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का मतदान कचहरी परिसर स्थित फैंथम हॉल में कराया जाएगा। वहीं मतगणना 08 जनवरी को प्रात: 8 बजे से मतगणना समाप्ति होने तक कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को इस बीच जारी चुनाव आचार संहिता के तहत सीओपी दिखाने के बाद मतदान का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal