मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे वेस्ट यूपी में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को ठिठुरने के लिए विवश कर दिया। हालांकि रविवार को एक दिन की राहत के बाद सोमवार में मौसम ने एक बार फिर से पलटी मारी, तो हाइवे से संपर्क मार्गों तक अलसुबह से कोहरे का कहर इतना बरपा, कि सामने कुछ दूरी पर साफ नहीं दिखाई दे रहा था। वहीं आसमान में बादल छाने और मौसम खराब होने से लोगों की चिंताएं बढ़ती नजर आयी। इस बीच बादलों की गड़गड़ाहट के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि कुछ समय के बाद मौसम साफ होने और धूप खिल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। पूरे दिन कभी धूप, कभी छांव की स्थिति में ठंड का असर काफी रहा। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में अधिकतम पारा रविवार के मुकाबले सोमवार को दो डिग्री कम रहा, वहीं न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ आर्द्रता 95 प्रतिशत आंकी गई।
दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जनपद में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों को घरों में छिपने को विवश कर दिया। कई दिनों की सूर्यदेव की आंख-मिचौनी के बाद रविवार में धूप निकली, जोकि मात्र एक दिन की खुशी के बाद गुम हो गई। सोमवार में सुबह फिर से सवेरे कोहरा इतना छाया कि कुछ दूरी का भी साफ नहीं दिखाई दिया। ऐसे हालातों में तमाम वाहनों को अपनी हेड लाइट जलाने के बाद भी सामने देखने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव के बीच आसमान में फिर से बादल छा गए और बादलों में गर्जना होने के साथ बूंदाबांदी ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी। कुछ समय बाद मौसम साफ होने पर फिर से धूप खिल उठी। सोमवार को इस बीच बाजारों में लोगों ने खूब खरीदारी की। शाम के समय फिर से ठंड का असर काफी बढ़ गया। सोमवार को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ बीच एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण मौसम में बदलाव नजर आया और दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच मुजफ्फरनगर जनपद में भी अलग अलग स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिली। तेज हवा के कारण इस बीच ठिठुरन बढ़ने से लोगों को फिर सर्दी का अहसास हुआ। वहीं हवा के कारण कोहरा भी साफ होता नजर आया। शहरी क्षेत्र में बूंदाबांदी ने रविवार की धूप से बनी गरमाहट को खत्म करते हुए फिर सर्दी का अहसास कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने से कोहरा छट जाएगा।

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का






