मुजफ्फरनगर। जनपद जाट महासभा की बैठक चौ. चरण सिंह भवन वर्मा पार्क में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह बालियान व संचालन जिला महासचिव ओमकार अहलावत ने किया। बैठक में 31 जनवरी को मोरना में आयोजित होने वाली जनपद जाट महासभा की मीटिंग का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ नागरिकों व क्षेत्र के गणमान्यों का सम्मान किया जाएगा।
जनपद जाट महासभा की बैठक में इस दौरान संजीव प्रधान करवाड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष वेदवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोरना दीपक बालियान, बिट्टू सिखेड़ा, ज्ञानदीप बालियान को जिममेदारी सौंपी गई। इस दौरान गत बैठक के व्यय को बताने के साथ वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और क्षेत्र में नए सदस्य बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में जयवीर सिंह, धर्मेंद्र तोमर, देवी सिंह, रामपाल सिंह, रमेश कुमार, दलबीर सिंह, मनोज राठी, ब्रज वीर सिंह, ऋषिपाल बालियान, नरेंद्र पंवार, विराज तोमर, राहुल पंवार, केडी वर्मा, यशपाल सिंह, सुशील वर्मा, परविंद्र दहिया, बिट्टू सिखेड़ा, दीपक बालियान, बृजेश चौधरी, सत्येंद्र सिंह, राधेश्याम, कुलदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप






