एंटी करप्शन टीम के विरोध में उतरे लेखपाल, जताया विरोध

Share :

मुजफ्फरनगर। एंटी करप्शन विभाग द्वारा लगातार लेखपालों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर सदर तहसील परिसर में धरना देते हुए विजिलेंस टीम द्वारा साजिशन की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाए जाने की मांग की। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सदर तहसील इकाई के अध्यक्ष संजीव मलिक ने नेतृत्व में सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सदर के माध्यम से सौंपे ज्ञापन में झूठा फंसाने की नीयत से साधारण सी शिकायत पर प्राय: लेखपालों पर साजिश के तहत एंटी करप्शन टीम के माध्यम से जबरन ट्रैप की कार्रवाई विजिलेंस टीम द्वारा किए जाने का विरोध किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम सदर निकिता शर्मा को सौंपे ज्ञापन में तहसील सदर के उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष संजीव मलिक ने मांग की है कि एंटी करप्शन या विजिलेंस ट्रैप की कार्रवाई से पूर्व जांच कर ली जाए, क्योंकि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ भ्रष्टाचार का विरोधी है। किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार पर रोक लगनी चाहिए। स्वच्छ प्रशासन एक कल्याणकारी राज्य के लिए जरूरी भी है, किंतु लक्ष्य पूरा करने और जन सामान्य में लेखपालों की छवि खराब करने के उद्देश्य से किसी भी लेखपाल को साजिशन फंसाया जाना और उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ छेड़छाड़ आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना के बराबर है। इससे विभाग की भी छवि धूमिल हो रही है। धरने पर अधिकांश वक्ताओं ने सामान्य शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम का वास्तविक तथ्यों का परीक्षण किए बगैर ही शिकायतकर्ता को उकसाकर स्वयं बोल बोल कर शिकायती पत्र लिखवाया जाना किसी भी सूरत में अच्छे संकेत नहीं हो सकते। लेखपालों ने ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच करने की मांग के साथ सत्यता के बिना होने वाली गिरफ्तारी को लेखपालों के मानसिक उत्पीड़न की संज्ञा देते हुए जांच कराने के बाद कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान योगेश आर्य, शहर लेखपाल संजीव कुमार शर्मा, नवीन गौतम, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप सैनी, आसीफुर्रहमान, रेशु अग्रवाल समेत अन्य लेखपाल धरने पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई