कोहरे की चादर से सड़कों पर वाहनों की गति को लगे ब्रेक

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ वेस्ट यूपी में सर्दी के तेवर नजर आ रहे हैं, जिसमें जहां एक ओर सर्दी घटने का नाम ही नहीं ले रही, वहीं दूसरी ओर तापमान में जारी गिरावट के बीच दिन छिपते ही नेशनल हाईवे से जुड़े संपर्क मार्गों और नगर की सड़कों पर दृश्यता लगातार कम हो रही है। सर्द हवा के साथ जारी शीतलहर से लगने लगा है कि सर्दी अभी अपने तेवर दिखाने की जिद पर अड़ी है। वहीं चहुंओर घना कोहरा छाया हुआ है। पश्चिमी हवाओं के चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी का क्रम जारी है। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है, जिसमें आने वाले तीन दिनों में मुजफ्फरनगर जनपद समेत यूपी के 43 जिलों में जहां कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरा छाए रहने की संभावनाएं बनी हुई है, वहीं मौसम विज्ञानियों ने आगामी 6 से 10 जनवरी तक पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई है, जिससे सर्दी में और इजाफा हो सकता है।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बीते दिनों हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी में कोल्ड-डे शुरू हो चुका है। इन्हीं हालातों के बीच जिले में घने कोहरे के प्रकोप के साथ ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने अभी राहत के आसार नहीं जताए हैं। कई दिनों से जारी मौसम में बदलाव के बीच शुक्रवार को हालांकि दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन हवाओं की गति ने लोगों में ठिठुरन बढ़ाने का काम किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में आज अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में दिन में जारी ठंड की वजह से दिनचर्या में बदलाव हो रहा है। जगह-जगह पर लोग अलाव का सहारा लिए दिखाई दे सकते हैं। वहीं कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक के बाधित रहने से जहां अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही हैं, वहीं कई तो कैंसिल हो गई हैं। उधर, रोडवेज बसों के संचालन के साथ ही प्राइवेट बस संचालन भी प्रभावित हो रहा है। हाईवे से संपर्क मार्गों तक जारी कोहरें के कारण मालवाहक वाहनों के इस बीच आवागमन की गति भी यूं प्रभावित हो रही है, जिसके अगले कई दिनों जारी रहने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। मौसम में जारी बदलाव के बीच सड़कों पर वाहनों की गति को बे्रक लगने लगे हैं, वहीं सामान को गंतव्य तक पहुंचाने वाले ट्रक एवं अन्य वाहनों की गति थमने से सड़कों पर सन्नाटा सा पसरने लगा है। भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बारिश हो सकती है। यही कारण है कि बताया जा रहा है इस बार ठंडक आपको रूला देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान ने बांटा ठंडा शरबत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर राहगीरों को उमस भरी गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान एवं व्यापारियों ने रानीपुर मोड़ पर छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया। संस्था के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित भूषण, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, व्यापारी अनूप सिंह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal