डिस्ट्रिक्ट बार एसो. की वर्ष-2025 की चुनाव प्रक्रिया शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर की वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु घोषित कार्यक्रम के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। निर्धारित समय सीमा में इस बीच मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष तमाम प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किए। दोपहर बाद तक जारी जांच में नामांकनों को सही पाए जाने के बाद अब शुक्रवार को नाम वापसी के पश्चात ही इस चुनाव में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अधिवक्ताओं की अब तक की स्थिति के बीच 4 गु्रप के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस कड़ी में जहां अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व सचिव ठा. कंवर पाल सिंह और अंजुम खां ने ताल ठोकी है, वहीं महासचिव पद पर अग्रिस राणा, अनूप राठी, चंद्रवीर सिंह व गुलबीर सिंह ने नामांकन किया है। शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो पाएगी। इसके साथ सात जनवरी को मतदान और आठ जनवरी को मतगणना प्रस्तावित है। शीतकालीन अवकाश के बाद गुरूवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के बीच वर्ष 2025 कार्यकारिणी की चुनाव नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बीच डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल और पूर्व महासचिव सुरेन्द्र मलिक गु्रप ने जहां एक ओर ठा. कंवर पाल सिंह को अध्यक्ष और चंन्द्रवीर सिंह निर्वाल को बतौर महासचिव उम्मीदवार बनाया है। वहीं कई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे राजेश्वर त्यागी एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनके साथ अनूप राठी ने महासचिव पद पर नामांकन किया है। बार संघ में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने अध्यक्ष और अग्रिस राणा ने महासचिव पद के लिए भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। चौथे गु्रप के रूप में इस बार अंजुम खां ने अध्यक्ष और गुलबीर सिंह ने महासचिव पद पर ताल ठोकी है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद पर 4, उपाध्यक्ष दो पद पर 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। महासचिव पद पर 9, कोषाध्यक्ष पद पर चार, वरिष्ठ सदस्यों के छह पदों पर 8 और सामान्य सदस्य के 6 पदों पर कुल 21 प्रत्याशियों की ओर से 22 नामांकन दाखिल किए गए। उक्त नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रौनक अली जैदी के अलावा उदयवीर सिंह पोरिया, सत्येश्वर तोमर, आमोद त्यागी, राजीव शर्मा, सीताराम वर्मा, तरूण गोयल, धर्मेन्द्र पुंडीर, कैलाश चंद, दीपक धीमान और रियाज हसन राठी की देखरेख में गुरूवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई।

इन्होंने कहा-
मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता रौनक अली जैदी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में नाम वापसी के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित है। नाम वापसी के बाद चुनाव की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। नामांकन पत्रों की वापसी 3 जनवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य की जा सकेगी। यदि आवश्यक हुआ तो 7 जनवरी को प्रात: 8 बजे से 5 बजे सायं तक मतदान जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के फैंथम हॉल में कराया जाएगा। वहीं मतगणना 08 जनवरी को प्रात: 8 बजे से मतगणना समाप्ति होने तक कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई