हनुमान जी को लगाया लड्डुओं का महाभोग, किया नववर्ष का स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर। भक्ति व युवा शक्ति के अद्भुत संगम ने वर्ष-2024 की आखिरी शाम को यादगार बना दिया। समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में 31 दिसंबर 2024 को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी कॉलोनी में श्री हनुमान महाराज की भव्य महाआरती की गई और श्री हनुमान जी से बल बुद्धि विद्या का वरदान मांगते हुए वर्ष 2024 में किए सभी समाज सेवा एवं देश हित के कार्यों का लेखा-जोखा रखते हुए 2025 में पूरी ऊर्जा के साथ कर्तव्य पथ पर चलने का आशीर्वाद मांगा। नव वर्ष में प्रवेश करते हुए लड्ढुओं का महाभोग भी लगाया गया।
कार्यक्रम में विजय शुक्ला पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष राकेश सूर्य सहित कार्यकारिणी सदस्य, श्री गीता रामायण सत्संग मंडल के सदस्य, नगर पालिका सभासद सतीश कुकरेजा, शोभित गुप्ता, कपिल पाल, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा नेता विशाल गर्ग, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, प्रवीण खेड़ा, राकेश ढींगरा, रीना अग्रवाल, पूर्व सभासद पवन अरोरा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समर्पित युवा अमित पटपटिया ने बताया कि इस बार आयोजन में 2024 में समर्पित युवा परिवार के जिन 6 सदस्यों का विवाह हुआ, उन्हें पत्नी समेत कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर बुलाया। इसके पीछे भावना यह थी कि परिवार में आई नई वधू को सभी से परिचय मिल सके। गुलशन अरोड़ा ने बताया कि यजमान राजकुमार एवं रमन जल्होत्रा रहे। भंडारे की व्यवस्था व्यवस्था यजमानों की ओर से की गई थी। समर्पित युवा समिति की ओर से सभी को लड्डू का प्रसाद वितरित किया। हितेश आनंद ने कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग करने वाले सभी समर्पित युवाओं एवं सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal