गोल मार्किट में अवैध कब्जे को लेकर विवाद, ईओ ने बुलाई बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। शिवसेना द्वारा शहर के शिव चौक के समीप स्थित गोल मार्किट के बरामदे में व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे का मामला उठाने और इसे हटवाए जाने के लिए आंदोलन करने के कारण अब यह मुद्दा गरमाने लगा है। हिंदूवादी संगठन की मांग को देखते हुए पालिका प्रशासन ने इस मामले में टेढ़ी नजर डाली है। ऐसे में व्यापारियों को समझाने के लिए एक बार फिर से पालिका ईओ ने बैठक बुलाई है, इसके बाद कार्यवाही की तैयारी है।

शिवसेना का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिला और गोल मार्किट दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर बरामदे में अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उसे हटवाने की जोरदार मांग की। शिवसैनिकों उनका कहना है कि बरामदा आम लोगों के आवागमन के लिए खुला छोड़ा गया था, लेकिन इस पर दुकानदारों ने पूरी तरह कब्जा किया हुआ है। यहां नहीं इन दुकानदारों ने बरामदे में ठिये बेच रखे हैं और उससे अवैध वसूली भी करते हैं। गोल मार्किट के रास्ते पर स्टील की रेलिंग लगवा कर वहां पर भी कब्जा जमा लिया है, जिससे आने जाने के लिए जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिवसेना नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे से एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को भी अवगत कराया गया है अतिक्रमण न हटने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान डॉ. योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, अमरीश त्यागी, राजेश कश्यप एवं बसंत कश्यप आदि मौजूद रहे।
उधर, पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले भी गोल मार्किट के व्यापारियों को समझाने के बाद अतिक्रमण हटवाया और जुर्माना किया था। इसके बाद वहां के व्यापारियों ने आश्वासन दिया था कि वो कुछ समय दें खुद ही अतिक्रमण हटवा लिया जायेगा। अब फिर से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। गुरूवार को मार्किट के व्यापारियों के साथ पालिका में बैठक की जायेगी। उनको स्वयं बरामदा खाली कराने के लिए मनाया जायेगा, नहीं तो पालिका प्रशासन अपने स्तर से कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण हटवाकर जुर्माना वसूल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal