मुजफ्फरनगर। कड़ाके की सर्दी के बीच अधीनस्थों को सड़कों पर उतरते हुए जिम्मेदारी का अहसास कराने की खातिर डीएम उमेश मिश्रा ने दूसरे दिन भी नगरीय क्षेत्र में ठंड व शीतलहर से बचाव की प्रशासन द्वारा की तैयारियों का निरीक्षण किया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर डीएम उमेश मिश्रा के साथ अपर जिलाधिकारी राजस्व गजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों द्वारा जनपद में पड़ रही अत्यधिक ठंड व शीत लहर के दृष्टिगत निराश्रित व्यक्तियों के हितार्थ अस्थाई और स्थाई रैन बसेरों में की गई सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मंगलवार की देर रात्रि डीएम उमेश मिश्रा ने रेलवे रोड सार्इंधाम मंदिर के समीप स्थापित रैन बसेरे एवं रेलवे स्टेशन के पास संचालित शेल्टर होम और रैन बसेरे के साथ जानसठ रोड फ्लाईओवर, भोपा फ्लाईओवर सहित रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय व अन्य कई क्षेत्रों पर अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम उमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि रैन बसेरों में कोई भी आगंतुक या निराश्रित ठंड के बीच में जमीन पर न सोने पाए। उसके वहां आने पर तुरंत फोल्डिंग पलंग व अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि यदि औचक निरीक्षण में कोई जमीन पर सोता मिलेगा तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड व शीत लहर में कोई भी व्यक्ति सड़कों पर सोता न दिखाई दे, उनको तत्काल रैन बसेरों में भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में आश्रय लिये हुए व्यक्तियों को नव वर्ष की बधाई भी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी पालिका प्रज्ञा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर






