फैमिली आईडी बनेंगी अब हर परिवार की पहचान: सीडीओ

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश चन्द मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सीडीओ संदीप भागिया ने बताया कि जनपद में फैमिली आईडी अब हर परिवार की बड़ी पहचान बनेगा। इससे न सिर्फ परिवार की पहचान सुनिश्चित होगी, बल्कि कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी सहूलियत होगी। उन्होंने जनपदवासियों से फैमिली आईडी बनवाने की इस बीच अपील करते हुए बताया कि सरकार की ओर से यूपी में अध्यासित परिवारों के लिए फैमिली आईडी-एक परिवार एक पहचान योजना के अन्तर्गत हर परिवार को फैमिली आईडी उपलब्ध करायी जा रही है। यह योजना लाभार्थीपरक योजनाओं के बेहतर एवं पारदर्शी संचालन, सरकारी योजनाओं में पंजीकरण, प्रक्रिया सरलीकरण, लाभार्थियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ, परिवार को लाभ वितरण की इकाई के रूप में लेकर लोगों की समृद्धि की सुनिश्चितता एवं योजनाओं की पात्रता निर्धारित करने एवं वंचित पात्रों के परिवार को लाभ देने में उपयोगी है। परिवार आईडी के माध्यम से प्राप्त एकीकृत डेटाबेस के आधार पर रोजगार से वंचित परिवारों का चिह्नांकन कर उन्हें रोजगार के समुचित अवसर प्राथमिकता पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
ऐसे में सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे आम जन मानस सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए अपने परिवार की फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान नि:शुल्क बनवायें। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सभी परिवारों को फैमिली आईडी के तहत उनके परिवार को विशिष्ट पहचान जारी किया जायेगा, जो सभी प्रकार की पेंशन, किसान सम्मान निधि योजना, शिक्षा विभाग की डीबीटी व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से संबंधित योजना के साथ ही प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री आवास योजना की सभी सरकारी योजनाओं में प्रयोग किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त सभी लाभार्थीपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फैमिली आईडी उपयोगी होगी। फैमिली आईडी का नजदीकी जन सुविधा केन्द्र व पंचायत कार्यालय में जाकर पंजीकरण करायें। कोई भी व्यक्ति लिंक पर स्वयं भी आवेदन कर सकता है। फैमिली आईडी हेतु परिवार के सभी सदस्यों का मोबाईल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है। आवेदन के समय मोबाईल ओटीपी से ही ई-केवाईसी करें। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को तुरन्त अपने नजदीकी केन्द्र पर जाकर पंजीकरण करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई