कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने डीएम को लिखा पत्र

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग मंत्री अनिल कुमार ने डीएम मुजफ्फरनगर को पत्र लिखकर संत रविदासजी की जयंती पर स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया है। योगी सरकार में मंत्री अनिल कुमार ने समस्त सदस्य कपिलवस्तु परिवार एवं समाज के सम्मानित लोगों के सौंपे संलग्न प्रार्थना-पत्रों का डीएम से अवलोकन करने का कष्ट करने की बात कहते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में बीते 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष परंपरागत रूप से संत रविदासजी की जयंती पर जिलाधिकारी स्तर द्वारा स्थानीय- सार्वजनिक अवकाश घोषित होता रहा है, जिसकी कार्यालय अभिलेखों से इसकी संतुष्टि कर सकते हैं, परंतु किन्हीं कारणवश वर्ष-2024 की अवकाश सूची में संत रविदास जयंती पर स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया था, तत्कालीन जिलाधिकारी से इस संबंध में वार्ता करते हुए संत रविदास के अनुयायियों द्वारा ज्ञापन दिए गए, तो तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा सामान्य लोकसभा चुनाव-2024 में व्यस्त होने के कारण इस पर खेद प्रकट करते हुए वर्ष-2025 की अवकाश सूची में आवश्यक रूप से संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आश्वासन दिया था।
मंत्री अनिल कुमार ने यह भी अवगत कराया कि जनपद में संत रविदास जी के अनुयायी अधिक संख्या में निवास करते हैं तथा संत रविदास जयंती पर शुक्रताल सहित जनपद में गांव व कस्बों में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन करते हुए पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने विगत वर्षों की भांति डीएम से इस वर्ष स्थानीय सार्वजनिक अवकाश की परंपरा व संत रविदास जी के अनुयायियों की भावना के दृष्टिगत 12 फरवरी को संत रविदास जयंती पर जनपद मुजफ्फरनगर में फिर से स्थानीय सार्वजनिक अवकाश को घोषित कराया जाना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई