मुजफ्फरनगर। रविवार को एकमुश्त समाधान योजना मुख्य अभियन्ता पवन कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जनपदभर में अवकाश के बाद भी जारी रही। इस बीच विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने ठंड में क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत समाधान शिविर के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। इस विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय मुजफ्फरनगर के अंतर्गत रविवार को सुजुडू, इमामबाड़ा, किदवई नगर, शेरनगर, खालसा पट्टी व खालापार पर कैंप लगाए गए, जहां पर करीब 356 लोगों के विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने के साथ लगभग 10.30 लाख की राजस्व वसूली की गई तथा लगभग 225 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के माध्यम से पैसे जमा करा छूट का लाभ उठाया।
ओटीएस योजना के अंतर्गत बकाया वसूली का महाभियान जनपद में बड़े जोर शोर से चलाया जा रहा है। विद्युत नगरीय वितरण खंड तृतीय अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत 05 हजार रुपए से ऊपर के करीब 9000 उपभोक्ताओं पर 14 करोड़ रुपए की बकाया राशि है, जिसमें से अब तक 3,004 विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटते हुए करीब 3.46 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 7500 उपभोक्ता 2.46 करोड़ रुपए जमा कर ओटीएस योजना छूट का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि विद्युत चोरी न करें और अपना विद्युत बिल इस माह जमा कर दें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो व 24 घंटे विद्युत आपूर्ति आपको मिल सके। ओटीएस योजना के तहत छूट का लाभ लेते हुए जल्द अपना विद्युत बिल तत्काल जमा करें।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






