डीएम उमेश मिश्रा ने वर्चुअल की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Share :

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की दिसम्बर माह की मासिक मीटिंग के दौरान यातायात व्यवस्था और सफाई पर विशेष जोर देते हुए मुख्य मार्गों पर कूड़ा और गन्दगी का आलम बने रहने को लेकर जहां नगरपालिका परिषद् के अफसरों के प्रति नाराजगी जताई, वहीं उन्होंने शहरी क्षेत्र में अवैध ई रिक्शाओं का संचलन बंद कराने और इसके लिए यातायात पुलिस तथा परिवहन विभाग को समन्वय बनाकर अभियान शुरू करने के सख्त निर्देश दिये हैं।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में रविवार को माह दिसम्बर 2024 की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जूम एप के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सम्मलित हुए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा मीटिंग के दौरान सर्वाधिक जोर सफाई और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली अव्यवस्था को समाप्त करने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस आपसी समन्वय बनाकर कार्य करे। डीएम द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने के साथ ही अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु संयुक्त अभियान चलाने को निर्देशित किया गया। एन.एच.-58 पर वाहन दुर्घटनाए अधिक होने कारण मीटिंग में उपस्थित एनएचएआई के अधिकारियों को बने अवैध कटों को बंद करने एवं मंसूरपुर में एक फुट ओवर ब्रिज का प्रस्ताव बनाकर देने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही मार्ग के डिवाइडर पर झाड़ियों को उपयुक्त स्तर से छंटाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई और खासकर शहर के मुख्य मार्गों पर सवेरे से ही कूड़ा और गन्दगी का ढेर लगने को लेकर उन्होंने सफाई पर जोर देने के साथ ही इसके लिए विकल्प तलाशने और मुख्य मार्गों पर कूड़ा करकट एकत्र नहीं किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरी वार्डों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा डालने हेतु किसी मुख्य मार्गों के बजाये वैकल्पिक स्थान को चिन्हित किया जाये। बैठक में परिवहन विभाग, नगर पालिका परिषद्, हाईवे अथॉरिटी के साथ ही सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई