स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को दिलाएंगे उच्च स्थान: मीनाक्षी

Share :

मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत इस साल शहरों के मानकीकरण के लिए कराये जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में मुजफ्फरनगर शहर को उच्च रैंकिंग दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने तीन ब्रांड एम्बेसडर नामित करने के साथ ही अब जन सहभागिता के लिए कदम बढ़ाये हैं। शुक्रवार को इस अभियान से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गणमान्य लोगों को नगरपालिका के साथ जोड़ते हुए जन सहभागिता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में शहर के सभी व्यापारियों को स्वच्छता में सहयोग के नाम पर जोड़ा गया।
शुक्रवार को नगरपालिका परिषद् सभागार में स्वच्छ भारत मिशन से आमजन को जोड़ने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में शहर को उच्च स्थान दिलाने के लिए सराहनीय पहल की है। चेयरपर्सन की इस सकारात्मक पहल पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्वच्छता की बात नगरीय क्षेत्र के व्यापार मंडल के साथ संपन्न उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया व संचालन अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने किया। शुक्रवार को नगापालिका के सभागार में शहर के व्यापारियों के साथ संपन्न बैठक में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा ढलाव घरों की सुंदरता, प्रत्येक दुकान पर डेस्टबीन सुनिश्चित करना, गाड़ी में कूड़ा देने हेतु विचार विमर्श, शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाना जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने व्यापारियों को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 प्रस्तावित है, इसमें हम उच्च रैंकिंग लाने का प्रयास कर रहे है, यह तभी संभव हो पायेगा, जबकि सभी का सहयोग पालिका को मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मित्तल, संजय मिश्रा, सुरेन्द्र मित्तल, घनश्याम भगत, गुरूबचन सिंह, प्रमोद मित्तल, राकेश त्यागी, अशोक बाठला, सुभाष मित्तल, सतीश तायल, डा. धर्मेन्द्र सिंह, गोपाल मित्तल, अनिल तायल, दिनेश बंसल, प्रवीण जैन, प्रमोद टांक के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, एमआईटीसी कंपनी के जोन इंचार्ज स. बलजीत सिंह व अन्य अधिकारी भी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal