ठंड से बढ़ी ठिठुरन, घरों में दुबकने को विवश हुए लोग

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के अधिकांश जनपदों में शनिवार को दूसरे दिन मौसम ने लोगों को घरों व प्रतिष्ठानों में कैद रहने को विवश कर दिया। लगातार दो दिन से मौसम खराब होने व बारिश के कारण जनपद मुजफ्फरनगर में ठंड बहुत अधिक बढ़ गयी। ऐसे में जहां बाजार में ग्राहक न होने के कारण दुकानदार ठंड में हीटर व अलाव जलाकर खाली बैठे रहे। मौसम के बदले मिजाज के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तथा 16.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। नगरीय क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक बारिश के कारण कई सड़कों में गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बनते दिखाई दिए।
दिल्ली-एनसीआर समेत जनपद मुजफ्फरनगर में शुक्रवार में सुबह शुरू हुई रिमझिम बारिश शनिवार को कई दौर में जारी रही। ऐसे में शुक्रवार रात में पूरी रात रूक-रूककर होती रही इस बारिश के कारण ठंड बढ़ गयी। शनिवार में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दिन में एक-दो बार हल्की बारिश भी हुई। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहने के कारण अत्यधिक ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार में सुबह से ही काले घने बादलों के कारण लोगों को घरों में दुबकने को विवश किया। बीती रात्रि पूरी रात बारिश होने के कारण शहर के निचले इलाकों की गलियों एवं सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वहां से निकलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश होने व शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठंड बढ़ने के साथ लोग भी घरों में रजाइयों व कम्बलों में ही दुबके बैठे रहे। प्रशासन द्वारा स्कूलों में छुट्टी कराने के कारण बच्चे और बुजुर्ग भी रजाइयों में दुबके रहे। अत्यधिक ठंड बढ़ जाने से लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज भी नहीं निपटा पाएं। बाजारों में भी भीड़ कम होने से दुकानदार पूरे दिन ग्राहकों का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम पारा 15.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस तथा बारिश 16.6 एमएम दर्ज हुई। आज सुबह के समय ठंड इतनी रही कि लोग ठिठुरते रहे। सुबह के समय काम पर निकले लोगों को ठंड के कारण जगह-जगह रूककर अलाव पर हाथ सेंकते हुए देखा गया। इस बीच घरों से प्रतिष्ठानों तक हर ओर अलाव व हीटर जलाकर लोग अपने हाथ व पैरों को सेंककर शरीर को भी बार-बार गर्म करते दिखाई दिए। शुक्रवार को पूरे दिन व पूरी रात हुई बारिश से शहर के निचले क्षेत्रों में गलियों व सड़कों पर इस बीच पानी भर गया, जिस कारण शनिवार को दिन में वहां से गुजरने वालों को परेशानी हुई। शनिवार सायं को पालिका की ओर से की गई व्यवस्था के बीच मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थानों व रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर इस बीच अलाव की अतिरिक्त व्यवस्था की गई, ताकि बेसहारा लोगों को राहत दिलाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal