जनपद में शनिवार को रहेंगे 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआरके साथ वेस्ट यूपी और मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार सुबह मौसम के बदले अचानक मिजाज के बीच शुरू हुई झमाझम बारिश ने लोगों को चौंका दिया। घने बादलों व तेज बारिश के कारण दोपहर के समय ही पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। दिनभर जारी रही बारिश के बीच डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर कक्षा एक से 12वीं तक जनपद के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व इंटर कॉलेजों के साथ अन्य शिक्षा बोर्ड के विद्यालयों में भी अवकाश घोषित करा दिया है।
दिल्ली-एनसीआर समेत जिले में शुक्रवार अलसुबह शुरू बारिश के बीच दिनभर ठंड और बरसात को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली छात्र-छात्राओं को थोड़ी राहत दी है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर ऐसे में बीएसए संदीप कुमार और डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने सभी विद्यालयों में शनिवार का अवकाश घोषित कर दिया है। डीएम के निर्देश पर जारी आदेश से शनिवार की छुट्टी के साथ रविवार को तय अवकाश के चलते एक के साथ 1 दिन के फ्री अवकाश का एक दिन अतिरिक्त अवकाश मिलेगा। शनिवार के शीतकालीन अवकाश घोषित किए जाने के बाद सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को फिर से जिले के स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। ऐसे में शनिवार को जनपद में 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि इससे पूर्व शुक्रवार सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी और शीतलहर के प्रकोेप के बीच सुबह स्कूल जाते वक्त और स्कूल से लौटते बच्चे बूंदाबांदी के कारण परेशान रहे। जनपद में इस स्थिति को देखते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने बीएसए संदीप कुमार को जहां आठवीं तक के विद्यालय बंद करने के आदेश दिए। वहीं शाम को शनिवार को मौसम विभाग के जारी अलर्ट के चलते डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने 12वीं तक के माध्यमिक, सीबीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालयों को बंद करने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि शनिवार को जनपद में 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में शनिवार को विद्यालय खुलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal