भाकियू में लगी इस्तीफों की झड़ी, दर्जनों ने छोड़ा संगठन

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दो प्रमुख नेताओं समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने किसान यूनियन को छोड़ने की घोषणा की है। कस्बा चरथावल निवासी विकास शर्मा व रतनपुरी निवासी कपिल सोम बीते लंबे समय से किसान यूनियन टिकैत के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे थे और सक्रिय नेता माने जाते रहे हैं। दोनों ने यूनियन के अपने पदों समेत संगठन की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
शुक्रवार में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में विकास शर्मा ने कहा कि मैंने हमेशा भाकियू संगठन के माध्यम से अपने क्षेत्र के किसानों और मजदूरों की सेवा की। अब मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। आगे का निर्णय अपने शुभचिंतकों से सलाह-मशवरा करने के बाद लूंगा। विकास शर्मा के इस्तीफे के बाद चरथावल क्षेत्र में बदलाव की संभावना है। संगठन कार्यकर्ता व शुभचिंतकों में उनके इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हुई हैं। विकास शर्मा ने अपने पत्र में संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन के माध्यम से समाज के लिए जो कार्य किया, वह उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा। इनके अलावा खतौली के ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष ललित त्यागी, जुल्फिकार छोटा, असद खां, सचिन चौधरी, राज वीर गुर्जर, प्रभात सैनी, संदीप सोम, परविंदर ढाका, गुड्डू चौधरी, सुमित दाहोद, शोएब पठान, मुजम्मिल राणा, फुरकान मलिक, शिवा अहलावत, कैफ सिद्दीकी, आशु त्यागी, सूरज चौधरी नंगली, हरवीर सिंह, मनोज, पप्पन, डॉ. विजय खानपुर, आशु प्रधान नंगली, रवि चौधरी, सुरेश त्यागी व दीपांकर चौहान ने भी भारतीय किसान यूनियन छोड़ने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal