गुरूद्वारा श्री बुड्डा साहिब घास मंडी से निकली प्रभात फेरी

Share :

मुजफ्फरनगर। गुरूद्वारा बुड्डा साहिब घास मंडी में गुरूवार सुबह प्रात: फेरी निकाली गई। सिक्खों के दसवें गुरूगोविंद सिंह के वीर बालक सरदार अजीत सिंह, जुझारसिंह, जोरावर सिंह व फतह सिंह के बलिदान दिवस को वीर बालक उत्सव के रूप में याद करते हुए नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई इस प्रभात फेरी में नगर कीर्तन करते हुए साध-संगत ने अरदास की।
श्री बुड्डा साहिब गुरूद्वारा घास मंडी से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी में श्री गुरू ग्रंथ साहिब पालकी में सजाया गया, जिसके आगे कीर्तन करते साध संगत ने नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान जत्थेदार सरदार देवेन्द्र सिंह कालू, स. गुरजीत सिंह, स. तिलकराज, हिमांशु सिंह, पलविन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बिजेंद्र पाल, श्री श्रीमोहन तायल, कपिल त्यागी, सभासद हनी पाल, बृजेश दीक्षित, कमल कांत शर्मा, अमन तोमर, सुभाष कोटियान, कृत्यांश खटीकं गुरुद्वारा के संगत में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल रहे। नगर कीर्तन करती प्रभात फेरी घास मंडी श्री बुड्डा साहिब गुरूद्वारा से प्रारंभ होकर अंसारी रोड, मालवीय चौक, टाउनहाल रोड, झांसी की रानी, शिवचौक होते हुए रुडकी रोड, नावल्टी चौक से वापस घासमंडी गुरूद्वारा में पहुंच संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal