मुजफ्फरनगर। बीते दिनों लखनऊ विधान सभा घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ प्रदर्शन में पार्टी के युवा नेता की दु:खद मौत की निष्पक्ष जांच और पुलिस बर्बरता के विरोध में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए यूपी की राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपे मांग पत्र में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। उक्त मांग पत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते 18 दिसम्बर को भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश स्तरीय युवा नेता एवं पूर्व सचिव प्रभात पांडे की पुलिस बर्बरता के दौरान हुई दु:खद मौत मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही मृतक परिवार की आर्थिक मदद कराए जाने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से राकेश पुंडीर, युगल किशोर भारती, कमल मित्तल, नरेश भारती, रविन्द्र बालियान, हर्षवर्धन त्यागी, विरेन्द्र कुमार, मौ. कामिल, मुकुल शर्मा, इकबाल कुरैशी, सगीर मलिक, मौ. मुन्तजीर, अफजाल मलिक, तबरेज, नैन सिंह आदि मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






