शिक्षाविद् पंडित मालवीय को नमन करते हुए किया गया याद

Share :

मुजफ्फरनगर। महान शिक्षाविद् महामना पं. मदनमोहन मालवीय की 163 वीं जयंती के अवसर पर नगर के मालवीय चौक स्थित प्रतिमा स्थल परिसर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धाभाव से नमन किया और उनके बताए सद्मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। मालवीय चौक पर बुधवार सुबह विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों की ओर से शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं इस बीच दी महामना मालवीय एजूकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से प्रात: बेला में हवन-यज्ञ करते हुए यहां पर प्रसाद का वितरण किया।
बुधवार को महान शिक्षाविद पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, सपा के प्रदेश प्रदेश सचिव राकेश शर्मा, पंडित उमादत्त शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पं. सुभाष शर्मा, केके शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, शिशु प्रधान, प्रमोद शर्मा, सभासद देवेश कौशिक, हिमांशु कौशिक, योगेश शर्मा, डॉ. उदय आत्रेय, अमित वत्स, सुभाष गौतम, सुबोध शर्मा, ऋषभ देव शर्मा, अनिल शर्मा, अमित शर्मा, पं. ध्यान चन्द कुश, प्रह्लाद शर्मा, आत्माराम दीक्षित, राकेश शर्मा आदि ने मालवीय चौक पर पहुंच माल्यार्पण किया। इस बीच अधिकांश वक्ताओं ने कहा कि वास्तव में देश में शिक्षा के क्षेत्र में महामना पं. मदनमोहन मालवीय का अतुलनीय योगदान रहा है और इसके लिए भारतरत्न से भी उन्हें सम्मानित किया गया। आज भी छात्र सनातन संस्कृति की शिक्षा ग्रहण करते हुए उन्हें श्रद्धा से याद करते हैं, उनका जीवन संघर्ष की एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि शिक्षाविद् महामना पं. मदन मोहन मालवीय ने विभिन्न परिस्थितियों से गुजरते हुए किस प्रकार अपने जीवन में संघर्ष किया और कैसे वो आज हम सबके प्रेरणा स्रोत बने। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। कहना गलत न होगा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया जाएगा। उधर, मालवीय चौक पर मालवीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व समिति पदाधिकारियों के साथ विद्यालय के बच्चों ने पंडित मालवीय को माल्यार्पण करते हुए श्रद्धापूर्वक नमन किया। बुधवार को मालवीय चौक पर शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को माल्यार्पण करते हुए दी महामना मालवीय एजूकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेश कौशिक वार्ड सभासद व प्रबंधक योगेश शर्मा की मौजूदगी में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा के अनुज अरुण शर्मा कुतुबपुर के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए पाठ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal