सीएमओ ने पुरकाजी ब्लॉक में किया निरीक्षण, जाना सच

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में बतौर सीएमओ का चार्ज संभालने के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया स्वास्थ्य सेवाओं का सच जानने को औचक निरीक्षण में हर रोज निकल रहे है, ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ मरीजों को सरकारी योजना का धरातल पर लाभ मिल सके।
औचक निरीक्षण की कड़ी में मंगलवार को सीएमओ सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महरायपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला एवं निर्माणाधीन हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर ताजपुर आदि का निरीक्षण किया। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर विशेष रूप से अग्निशमन यंत्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों में साफ सफाई, कोल्ड चैन का निरीक्षण एवं औषधियों के रखरखाव का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई एवं रखरखाव के लिए जरुरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में एंबुलेंस का गहनता के साथ निरीक्षण किया तथा एंबुलेंस में उपलब्ध समस्त उपकरणों की जांच की। उन्होंने एंबुलेंस के स्वास्थ्यकर्मी से स्वयं की आॅक्सीजन लेवल जांच भी कराई। इसके बाद सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने पुरकाजी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुमित चौधरी को निर्देशित करते हुए कहा कि पुरकाजी ब्लॉक के ऐसे स्वास्थ्य केंद्रों, जहां पर प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, वहां पर जिस भी प्रसव केंद्र पर महिला को प्रथम संतान के रूप में पुत्री का जन्म हो, वहां पुत्री के नाम से एक पौधारोपण किया जाए। उक्त निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित चौधरी एवं स्टेनो पाकेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal