मुजफ्फरनगर। नगर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लद्धावाला में करीब 50 साल बाद खुले शिव मंदिर में सोमवार को यज्ञ हुआ। इस बीच इलाके के लोगों ने यज्ञ करने पहुंचे यशवीर महाराज पर फूल बरसाए। ये मंदिर लंबे वक्त से वीरान और खंडहर पड़ा हुआ था। महाराज यशवीर के द्वारा मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। इसके पूर्व पुराने शिव मंदिर पर पूजा हवन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। नगर कोतवाली क्षेत्र के लद्धावाला में पुराने शिव मंदिर को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। एएसपी व्योम बिंदल और तहसीलदार राधेश्याम गोड भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। मंदिर के शुद्धिकरण के दौरान हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे थे।

बता दें कि, यह मंदिर मुस्लिम आबादी के बीच स्थित है और यज्ञ में क्षेत्र के हिंदू समाज के लोग भी शामिल हुए। मुस्लिम समाज के लोगों ने महाराज के ऊपर पुष्प वर्षा की ऐसी जानकारी भी सामने आई है। मुजफ्फरनगर में यह मंदिर 1970 में स्थापित किया गया था। लंबे समय से यह मंदिर खंडहर की अवस्था में था। इस मंदिर को पुनः जागृत करने के लिए योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने ऐलान किया था। इसके बाद सोमवार को भारी संख्या में लोग मंदिर के पास पहुंचे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






