मुजफ्फरनगर। जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग लखनऊ के द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिए जाने के साथ आवेदिकाओं की सुगमता के दृष्टिगत डीएम द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एसएसपी या उनकी ओर से नामित पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला जनसुनवाई की प्रकरणों की समीक्षा एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ऐसे में यदि जनपद की किसी भी पीड़ित महिला या बालिकाओं को कोई समस्या है, तो सदस्य सपना कश्यप, उ० प्र० राज्य महिला आयोग के समक्ष मंगलवार 24 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले मुजफ्फरनगर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रख सकते है।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के






