राकेश टिकैत ने किया ऐलान, 30 को करेंगे जिला स्तर पर विरोध-प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। किसान भवन सिसौली में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न चौ. चरण सिंह की जयंती पर आयोजित युवा संवाद-3.0 कार्यक्रम एवं मासिक पंचायत में सोमवार को क्षेत्रीय किसानों के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार और राजस्थान के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसान भवन स्थित प्रांगण में हवन किया गया। वहीं स्कूल के बच्चों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री की याद में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सिसौली स्थित किसान भवन के ताऊ देवीलाल पुस्तकालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मंडल, जनपदों व प्रदेश से पहुंचे पदाधिकारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत उपस्थित रहे। इससे पूर्व पुस्तकालय में भाकियू के राष्टÑीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में खापों के प्रतिनिधियों के साथ किसानों की समस्याओं सहित सभी विषयों को लेकर चर्चा की गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि हम सरकार की गलत नीतियों का अब पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। वर्तमान सरकार नए-नए कानून लाकर किसानों के हक और अधिकार पर प्रहार करने का काम कर रही है। ऐसे में जहां भूमि अधिग्रहण को लेकर गौतमबुद्ध नगर का किसान धरना प्रदर्शन कर रहा था, जिसे सरकार ने उठाकर जेल में बंद कर दिया, इन किसानों को उनका हक और सम्मान दिलाने की खातिर अब हम 30 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर में जीरो पॉइंट पर पंचायत आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि देश का किसान एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य मांगों को लेकर 10 माह से भी अधिक समय से खनोरी व शंभू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल बीते 28 दिनों से आमरण अनशन पर हैं, लेकिन सरकार उनकी बात मानने को राजी नहीं हैं। इन्हीं सभी विषयों को लेकर भारतीय किसान यूनियन आगामी 7 जनवरी को देशभर में जिला मुख्यालयों पर पंचायत कर राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगी। इसके साथ ही हम देशभर में पंचायते करेंगें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि हरियाणा व देश का किसान सिसौली के एक आदेश का इंतजार कर रहा है। किसानों के सम्मान की खातिर हम अंतिम सांस तक इस लड़ाई को ऐसे ही लड़ते रहेंगे। जल्द ही संगठन एक बड़ा निर्णय लेगा। बिहार से पहुंचे शिवप्रकाश ने कहा कि बिहार प्रदेश वर्तमान में मंडी बंद होने का दंश झेल रहा है। हम सभी एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेंगे। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह डागर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तैयार की गई नई कृषि नीति का हम विरोध करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति किसान हितों से ज्यादा पूंजीपतियों को फायदा देने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पालिका टीम ने नगर में चलाया प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन प्रशासन की शक्ति और प्रदूषण विभाग के संयुक्त प्रयास से नगर पालिका परिषद में प्रतिबंधित पॉलीथिन और उससे बने सामान की बिक्री पर रोक लगाने के साथ पालिका टीम आम जनमानस और दुकानदारों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए एवं उनको जागरूक किये जाने के

गौतम पालीवाल पर जानलेवा हमले के आरोपी अर्पित की जमानत खारिज, अदालत का सख्त रुख

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगभग 2 महीने पहले 6 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 10 बजे भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में खेल रहे युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी अर्पित शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम पालीवाल पुत्र घनश्याम पालीवाल

मंत्री कपिल देव ने अस्पताल पहुंचकर घायल मासूम बालिका का जाना हाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला चिकित्सालय में ढाई वर्षीय मासूम बालिका पर कुत्ते के हमले की दुःखद एवं मर्मस्पर्शी घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल वाराणसी से लौटने के उपरांत तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपचाररत चिकित्सकों से बालिका की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार प्रक्रिया

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal