जिले के 22 केंद्रों पर निर्विघ्न संपन्न हुई पीसीएस-प्री परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार 22 दिसंबर को दो शिफ्टों में निर्विघ्न संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई उक्त परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के गैरहाजिर रहने से सर्दी के साथ दूरस्थ क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने को भी एक बड़ा कारण बताया गया। इस बीच परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हर परीक्षार्थी की सघन तलाशी लेने व आयोग के जारी निर्देशों के पालन के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिलाया गया। इस वर्ष यूपी पुलिस पेपर लीक मामले और आरओ-एआरओ परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के बाद आयोग किसी तरह का रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में यूपी पीएससी- पीसीएस परीक्षा केंद्र पर सख्ती के साथ अधिकारी अलर्ट मोड पर दिखाई दिए। जिले में निर्विघ्न परीक्षा संपन्न होने पर जिला पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व तीसरी आंख की निगरानी में रविवार को उत्तर प्रदेश प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों, जिनमें 17 परीक्षा केंद्र नगर क्षेत्र व 5 ग्रामीण क्षेत्रों में संपन्न हुई। सुरक्षा कारणों से जनपद को चार जोन और 22 सैक्टरों में बांटने के साथ सुरक्षा के सभी प्रबंधों के बीच परीक्षा को निर्विघ्न व नकलविहीन संपन्न कराने में प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिले में हुई उक्त परीक्षा में मेरठ, सहारनपुर समेत आगरा जिले के परीक्षार्थी केंद्रों पर परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए प्राइवेट व निजी वाहनों से भी यहां पहुंचे। रविवार को जनपद के 22 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई परीक्षा में बीच प्रथम पाली में पंजीकृत 10,080 में से 3,539 परीक्षार्थी उपस्थित और 6,541 अनुपस्थित रहे, वहीं दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 10,080 परीथार्थियों में से मात्र 3,495 परीक्षार्थी उपस्थित और 6,585 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पीसीएस परीक्षा की पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर 11.30 बजे समाप्त हुई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक आयोजित की गई। इस बीच सुबह परीक्षा से पहले सभी परीक्षा केंद्रों पर आए अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार ही गहन तलाशी ली गई। इस बीच जहां एक ओर सुरक्षा कारणों से लड़कियों के कानों से कुंडल और उनके हाथों से अंगूठियां भी उतरवाई गईं। वहीं हाथों का कलावा भी काटा गया। वहीं गेट पर ही अभ्यर्थियों के जूते, जैकेट और टोपी उतरवा कर सघनता से चेक किया गया। इस दौरान परीक्षा के लिए पुलिस के साथ एसटीएफ भी अलर्ट मोड पर परीक्षा केंद्रों के बाहर चहल कदमी करते हुए दिखाई दिए। 200 अंकों के उक्त प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का समय दिया गया। इस बार परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को शामिल होने से रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए। ऐसे में जहां परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की रेटिना व बायोमेट्रिक चेकिंग की व्यवस्था की गई, जिससे सिर्फ रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को ही एंट्री मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal