जिले में सीएमओ की अनोखी पहल, प्रसव केंद्रों पर प्रथम कन्या के जन्म पर करें पौधारोपण

Share :

मुजफ्फरनगर। सीएमओ सुनील तेवतिया ने जिले में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश देने के लिए सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ समस्त प्रसव केंद्रों पर बालिका उपवन बनाने के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए। शुक्रवार को इस कड़ी में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरालसी एवं आरोग्य मंदिर बिरालसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बीच विशेष रूप से अग्निशमन यंत्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों की साफ सफाई, कोल्ड चैन का निरीक्षण व औषधीय रखरखाव का निरीक्षण करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई व रखरखाव के लिए निर्देश दिये।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जनपद के समस्त ऐसे स्वास्थ्य केंद्रो, जहां पर प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, वहां के लिए अनोखी पहल की शुरूआत करते हुए यह निर्देशित किया कि जिस भी प्रसव केंद्र पर महिला को प्रथम संतान के रूप में पुत्री का जन्म हो वहां पर पुत्री के नाम से एक पौधा रोपण किया जाए। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से समाज में नया संदेश दे जिससे लोग पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बेटी के जन्म को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए जीवन में वृक्षों की महत्व को अच्छे से समझे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बेटी बड़ी होगी, वैसे पौधा भी वृक्ष के रूप में ही बढ़ेगा तथा बेटी को बड़ा होने पर वृक्ष से भावात्मक लगाव होगा जो बेटी के जीवन के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार व स्टेनो पाकेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal