कांग्रेस सांसद पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर जताया रोष

Share :

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बीते दिवस डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्प्णी करने के विरोध में देश की राष्टÑपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए चेताया कि इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ सदस्यता समाप्त कराए जाने की मांग की।
डीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग पत्र में कहा कि देश बाबा साहब के संविधान के अनुसार चलना चाहिये, पर मौजूदा सरकार उस संविधान को बदलने का काम करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी राष्टÑीय, सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा है। कांग्रेसियों ने सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई एफआईआर की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, अब्दुल्ला आरिफ, गोपाल शर्मा, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, सत्यपाल सिंह, अरविन्द कुमार, युगल किशोर भारती, नवेद खां, नरेश नंदन, आकाश त्यागी, गफ्फार, हाजी लईक, कमरू, मौ. कामिल, विनोद गुर्जर, रिजवान, पंकज कोरी, इशाक अली, मुनव्वर हुसैन, अदनान, इकबाल, मौ. वाहिद, अमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal