पालिका में बनी हैट्रिक बृजमोहन अध्यक्ष व सुनील वर्मा बने महामंत्री

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसहमति से संपन्न करा लिया गया। इसमें कर्मचारियों ने एक बार फिर एक राय होकर अध्यक्ष पद पर बृजमोहन की ताजपोशी की तो वहीं महामंत्री पद पर सुनील वर्मा की वापसी हुई है। हालांकि गुरूवार सुबह नगरपालिका परिषद में संगठन से जुड़े कुछ कर्मचारियों ने दुष्यन्त कुमार के साथ इस चुनाव में प्रचार का समय कम होने की बात करते हुए अगले माह चुनाव की मांग की थी।
स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष व महामंत्री के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम के लिए एक बैठक नगर पालिका परिषद के सभागार में आहूत हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रान्तीय उपाध्यक्ष ओमबीर सिंह ने सदन को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत वर्षाे से स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद द्वारा कर्मचारी हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाती रही है तथा भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने के लिए योग्य एवं कर्मठ व्यक्तियों का अध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव सर्वसम्मिति से कर लिया जाए। सदन में लिपिक नितिन कुमार ने बृजमोहन को अध्यक्ष मनोनीत करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विगत 2 वर्षों से बृजमोहन ही संगठन अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होते आ रहे हैं और कर्मचारी हितों के लिए उनका कार्यकाल उच्च श्रेणी का रहा है, जिसे सदन द्वारा स्वीकार किया गया। इसी प्रकार निवर्तमान महामंत्री विकास शर्मा ने इस पद पर सुनील वर्मा को चुने जाने का प्रस्ताव रखा, उसे भी एक राय से स्वीकार किया गया। इसके बाद ओमबीर सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष द्वारा बृजमोहन को अध्यक्ष व सुनील वर्मा को महामंत्री के रूप में चुने जाने की घोषणा की। बाद में निर्वाचत अध्यक्ष व महामंत्री ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के कार्यालय कक्ष में उनसे जाकर मिले, यहां ईओ द्वारा नव निर्वचित अध्यक्ष व महामंत्री को अपनी शुभकामनाएं दी तथा संगठन पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा भी की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा उनको कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मौ. सालिम, अरविंद कुमार, संदीप यादव, कैलाश नारायण, मोहन वैद, विवेक कुमार, गोपी चन्द वर्मा, गगन महेन्द्रा, विकास कुमार, मनीष कुमार आदि सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal