अवैध होर्डिंग्स पर चेयरपर्सन ने चलाया चाबुक, एक दर्जन होर्डिंग्स कराए जब्त

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स के मकड़जाल को तोड़ने की दिशा में जारी प्रयासों के बीच तमाम सख्ती के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे है। शहर की मुख्य सड़कों में शुमार एटूजेड रोड पर फुटपाथ बनाने के लिए पालिका द्वारा साइड पटरी निर्माण के बीच यहां रातों रात विज्ञापन एजेंसियों ने बिना अनुमति के सड़क किनारे निर्माण को क्षतिग्रस्त करते हुए होर्डिंग्स ठोंक दिए। चेयरपर्सन को मिली शिकायतों के बीच उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कर निर्धारण अधिकारी को टीम के साथ मौके पर भेजकर होर्डिंग्स जब्त कराते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पालिका टीम ने मौके से करीब 12 होर्डिंग्स जब्त कर विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस देने की तैयारी की है।
पालिका प्रशासन द्वारा एटूजेड रोड पर वर्तमान में पाथवे के लिए साइड पटरी निर्माण कराया जा रहा है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को इस बीच शिकायत मिली कि एटूजेड रोड पर साइड पटरी पर अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ और यहां रात्रि में सड़क किनारे एक दर्जन होर्डिंग्स लगा भी दिए, जिनकी कोई अनुमति पालिका प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है। ऐसी शिकायत मिलने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने व अवैध होर्डिंग को हटवाते हुए जब्त कर विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। चेयरपर्सन के आदेश पर यहां कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यहां पर व्यापारी नेता संजय मित्तल ने अवैध होर्डिंग्स की शिकायत करते हुए अपनी नाराजगी जताई। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अनिल ऐरन यहां पहुंच गये। सभासदों ने भी अवैध होर्डिंग्स को लेकर कर निर्धारण अधिकारी के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया।

इन्होंने कहा-
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन के आदेश पर एटूजेड रोड का निरीक्षण किया, जहां पर सड़क किनारे साइड पटरी पर एक दर्जन अवैध होर्डिंग्स लगे हुए पाये गये। इनकी जांच की तो इनमें मौके पर 10 एजेंसियों के होर्डिंग्स लगे हुए मिले हैं। इन एजेंसियों ने शहर में कुछ स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने की अनुमति को आवेदन किया है, लेकिन अभी इनको स्वीकृति नहीं मिली हैै और एटूजेड रोड पर इन विज्ञापन एजेंसियों ने कोई प्रचार साइट विकसित करने की अनुमति नहीं मांगी है। टीम लगा कर तत्काल जांच के बाद अवैध मिले इन होर्डिंग्स को हटवाने का काम किया गया। बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगाये जाने के लिए इन विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal