लखनऊ जाते कांग्रेस जिला अध्यक्ष फिर हुए हाउस अरेस्ट

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ कूच की तैयारियों में जुटे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिनका नौचंदी ट्रेन से रिजर्वेशन था, उन्हें मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के आवास पर पहुंच बीते दिवस रात्रि से बंधक बनाकर रखा गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के नेतृत्व में बुधवार 18 दिसम्बर को लखनऊ में सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में विधानसभा घेराव करना था।
सोमवार रात्रि से अपने ही घर में हाउस अरेस्ट रहे जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुबोध शर्मा ने बताया कि जब हम अपने साथियों के साथ नौचंदी ट्रेन के लिए घर से निकल रहे थे, तभी भारी संख्या में पुलिस ने आकर उन्हें घर पर घेर लिया और जैसे ही वह स्टेशन की तरफ चले, भारी फोर्स ने धक्का-मुक्की कर उन्हें और उनके साथियों को स्टेशन जाने से रोक लिया। जिला पुलिस प्रशासन का यह कार्य प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या है, जिसमें संविधान खत्म करने का भाजपा सरकार द्वारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस समय संविधान का नहीं बल्कि यूपी में तानाशाही का शासन है। यहां यह कहना गलत न होगा कि अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समाप्त किया जा रहा है। आज महंगाई चरम सीमा पर, युवा बेरोजगार है इसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर जहां आंदोलित है वहीं स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई और कानून व्यवस्था भी खत्म है, जिसका ताजा उदाहरण संभल की घटना है, जिसमें यूपी की सरकार सांप्रदायिक सौगात बिगड़ने में लगी हुई है ऐसा लगता है प्रदेश में शासन सत्ता नाम की कोई चीज नहीं है। उधर, बिजली का निजीकरण किया जा रहा है। प्रजातंत्र में विपक्ष का कार्य सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करना होता है, लोगों को उससे भी रोका जा रहा है। इस दौरान लखनऊ जाने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, विनोद गुर्जर, सतपाल कटारिया, धर्मवीर मथारिया, मौहम्मद कामिल, युगल किशोर भारती, राजकुमार धीमान, विकास कुमार, राजकुमार शर्मा, अमित कुमार, मनोज चौधरी, कमल मित्तल, गीता कामरान एवं नरेश नंदन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal