मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यालय पर संपन्न बैठक में पदाधिकारियों द्वारा 22 दिसंबर को होने वाली विराट जनआक्रोश रैली में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। क्रांति सेना के महासचिव पंडित संजीव शंकर व मंडलाध्यक्ष शरद कपूर के संचालन में आयोजित बैठक में क्रांतिसेना नेताओं ने कहा कि हिंदू अपने देश में राजनैतिक दलों की उपेक्षा का शिकार है, देश में विस्फोटक रूप से बढ़ी मुस्लिम आबादी, हिन्दू बेरोजगार युवाओं की लगातार बढ़ रही फौज पर किसी का ध्यान नहींै। बांंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर सरकार के साथ तमाम विपक्षी दल मौन धारण किये हुए हैं। यही कारण है आज हिन्दू बीजेपी को सत्ता में लाने के बावजूद बेबस हैं। क्रांति सेना नेताओं ने कहा कि इस बार 22 दिसंबर को केंद्र की आंखे खोलने को क्रांतिवीर सड़कों पर उतरेंगे।
इस बैठक में मुख्य रूप से आलोक अग्रवाल, मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, देवेंद्र चौहान, आनंद प्रकाश गोयल, शक्ति सिंह, मोहन पंडित, मगत राम, संजीव वर्मा, अनुज चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, राजन वर्मा, आदित्य, सुनील, ब्रजपाल, योगेंद्र सैनी, पिंकू कश्यप, असीस मिश्रा, सेंकी, उज्ज्वल, अमन, सुरेश, वेदप्रकाश, राजेश, राजेंद्र, सचिन, अंकुर जैन आदि मौजूद रहे।






