मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने सिसौली में गौतमबुद्धनगर से आए संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं से आंदोलन को लेकर विचार विमर्श किया। गौतमबुद्धनगर में भूमि अधिग्रहण मामले में नोएडा जेवर एयरपोर्ट के आसपास शहरीकरण व 10% आवासीय भूखंड आवंटन के संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में चल रहे आंदोलन में किसानों के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता से मिलकर इन नेताओं ने अपनी पीड़ा रखी।
भाकियू के राष्टÑीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने सभी नेताओं को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उधर, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत द्वारा जारी किए बयान में बताया कि यदि 23 दिसम्बर तक गिरफ्तार किसानों को नहीं छोड़ा तो सिसौली में हर माह 17 तारीख में होने वाली मासिक पंचायत के बजाए इस बार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह जयंती पर 23 दिसंबर को किसान राजधानी सिसौली में मासिक पंचायत का आयोजन किया जाएगा और उसी में आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जरुरत पड़ी तो अगली पंचायत गौतमबुद्धनगर में होगी और यदि समाधान नहीं होता तो हर जगह थाने घेरकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से महात्मा टिकैत से अनिल तालान,भाकियू सम्पूर्ण से पवन तेवतिया, भाकियू अखण्ड भारत से महेश कसाना, भारतीय किसान मंच से सुधीर चौहान, भाकियू अजगर से अंकित नागर, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा विकास, भाकियू कृषक शक्ति से पवन ठाकुर, भाकियू जय जवान जय किसान से देवेंद्र सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा से निशांत रावल, अंशुमन ठाकुर मौजूद रहे। बैठक का संचालन राजीव मलिक ने किया। इस दौरान ओमपाल सिंह मलिक, प्रदेशाध्यक्ष पवन खटाना, अशोक कुमार, नवीन राठी, कलिंद्र मलिक, योगेश शर्मा, चौ. इंद्रपाल सिंह, शक्ति सिंह, मोहित त्यागी, बॉबी त्यागी, राजू पीनना, साहिल खां आदि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज
हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में






