मुजफ्फरनगर। भारतीय विकास पार्टी की बैठक बीते दिवस गांव खांजापुर में पार्टी संस्थापक चंद्रभान कश्यप के कृषि फार्म पर संपन्न हुई। यह बैठक काली नदी के जहरीली व प्रदूषित होने से किसानों की फसलें खराब होने को लेकर हुई। बैठक की अध्यक्षता राधेश्याम कश्यप व संचालन रामकुमार प्रजापति व राजकुमार उपाध्याय व राजू ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में भारतीय विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि काली नदी गंदगी के कारण जहरीली व प्रदूषित हो गयी है, जिसके कारण खांजापुर के किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। विजय कश्यप ने डीएम को भेजे मांग पत्र के माध्यम से मांग की कि इस काली नदी की पूरी तरह सफाई कराई जाए। बैठक में घसीटू कश्यप, टिंकू कश्यप, ब्रज कश्यप, मनीष, उषा, रोजी, नितिन, नवीन, लक्ष्य, रवि, मांगा, अतर सिंह. पंकज, अंशु मंजू, विशांश, अमन दुर्गेश पिंकेश, रिषिपाल, गुड्डू आदि मौजूद रहे।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






