टाउनहाल से निकली यात्रा में मंत्री समेत शामिल हुए आम-ओ-खास

Share :

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से बुधवार को श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर एवं सत्संग भवन ट्रस्ट परिवार की ओर से गीता जयंती महोत्सव अवसर पर गीता जी के हवन, गीता पाठ व एक मिनट सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। टाउनहाल से प्रारंभ हुई यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए शामली रोड स्थित सत्संग भवन पेट्रोल पंप के पास शामली रोड पर संपन्न हुआ।
प्रात:बेला में टाउनहाल मैदान में विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई यात्रा में नगर विधायक व सरकार मेें मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वान पंडितों ने गीता जी के श्लोकों के साथ हवन और गीता जी की आरती के साथ में संपन्न कराई। इस बीच श्री कृष्ण भक्ति में रमे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रात: 11 बजे एक मिनट के संयुक्त सामूहिक गीता पाठ (तीन श्लोक) के साथ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे समर्पण भाव के साथ भाग लिया। इस दौरान महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से, शहर के विभिन्न स्थानों पर गीता पाठ कराया। उधर, जिला कारागार में करीब 25 सौ बंदियों ने एक साथ सामूहिक गीता पाठ किया, जिसका विशेष सहयोग शैलेन्द्र किंगर ने किया। शहर के विभिन्न मंदिरों में विद्वान पंडितों ने गीता पाठ कराया, वहीं विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में 11,000 विद्यार्थियों ने गीता पाठ में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से श्याम लाल बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, एड. अमरकांत गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, त्रिलोक चंद, महेंद्र गोयल, गिरीश अग्रवाल, लोकेश चंद्र, अखिलेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, सुभाष गोयल, अजय गर्ग, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, अशोक शर्मा समेत अनेक श्रद्धालुओं एवं महिलाओं ने विशेष भूमिका निभाई। सत्संग भवन में उपस्थित श्रद्धालुओं को अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस भव्य आयोजन के लिए श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने सभी सहभागियों, विद्वानों व श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal