एक मुश्त समाधान योजना से विद्युत बकाएदारों को मिलेगा सीधा लाभ: पवन अग्रवाल

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर जिले में विद्युत के बकाएदार चल रहे उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बिजली बिल जमा कराने की खातिर एक मुश्त समाधान योजना शुरू की है, जो 3 चरणों में लागू होगी। इसमें पहला चरण 15 से 31 दिसंबर तक लागू होगा, इसमें विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकतम ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। यह दावा बुधवार को मीडिया से वार्ता करते हुए विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान जैसे निजी स्कूल-कॉलेज, हास्पिटल, औद्योगिक श्रेणी के समस्त भार के उपभोक्ता लाभ ले सकते हैं। वहीं निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए यह योजना पूर्व से ही लागू है।
बुधवार को एनएच-58 स्थित मुख्य कार्यालय पर मीडिया से वार्ता करते हुए विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि जनपद के अंर्तगत कुल पात्र बकायेदार 4.84 लाख से अधिक उपभोक्ता इस योजना का लाभ पा सकेंगे, जिन पर कुल धनराशि 511 करोड़ बकाया है। उन्होंने बताया कि यदि सरकार की इस एक मुश्त योजना का लाभ उपभोक्ताओं ने उठा लिया, तो विभाग को सरचार्ज के रूप में ही 165 करोड़ रुपए की हानि और उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए बकायेदार उपभोक्ताओं को खण्ड, उपखण्ड, उपकेन्द्र, कैश काउंटर, जन सुविधा केंद्र के साथ विद्युत सखी आदि के माध्यम से अपने मूल बकाए का 30 फीसदी जमा कराते हुए उक्त पंजीकरण कराना होगा। उसके एक माह के भीतर शेष बकाया एकमुश्त जमा कराने पर 100 फीसदी तक भी ब्याज माफी का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किश्तों में भुगतान के लिए घरेलू एक किलोवाट श्रेणी के उपभोक्ताओं को 10 मासिक किश्तों और 2 किलोवाट श्रेणी में चार किश्तों के माध्यम से उक्त बकाया के भुगतान की सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्य विद्युत अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि निजी नलकूप कृषकों के लिए लागू मुफ्त विद्युत आपूर्ति योजना के अन्तर्गत सभी निजी नलकूप उपभोक्ताओं को पंजीकरण करने के उपरान्त मुफ्त विद्युत आपूर्ति का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान इंजी. संजीव कुमार अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम, मनोज कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल, संजय शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल द्वितीय, नीरज कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड जानसठ, इंजी. डीसी शर्मा, अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खंड टाऊन हॉल, इंजी. अनूप सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड सिविल लाईन, जेई अभिनव गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal