मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से बदलते मौसम के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत वेस्ट यूपी के मुजफ्प्फरनगर से जुड़े क्षेत्रों में पछुवा हवाओं के साथ बीते दिवस हुई बौछारों ने ठंड बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों से शुरू इन हवाओं ने मंगलवार को दिनभर तेज हवाओं के बीच लोगों को धूप में बैठने के साथ सायं होते होते कपड़ों में लिपटने के लिए विवश कर दिया। सर्द हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए इस बीच महिलाएं सड़कों पर जहां एक ओर चेहरे को पूरी तरह ढककर ही निकलीं। वहीं बुर्जुगों और बच्चों ने पहले से कहीं अधिक कपड़ों को लपेटने में अपनी भलाई समझी। ऐसे ही हालातों में सुबह और शाम को मंगलवार को ठंड ज्यादा रही। ऐसे में हवा चलने से हाथ पैर ठंडे होने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों सुरक्षा कारणों से बचाव की सलाह दी है।
दिल्ली-एनसीआर व वेस्ट यूपी समेत मुजफ्फरनगर में मौसम के बदले मिजाज के बीच में पछुवा हवा चलने से विक्षोभ बनने का क्रम जारी है। बीते दिनों बूंदाबांदी के बाद 2 दिनों से जारी तेज हवाओं के चलते पूरे दिन के बाद सायं होते-होते गर्म कपड़ों में नजर आए। मंगलवार को सुबह हवा के चलते धूप में तेजी नहीं थी, लेकिन दिन भर धूप रही। बदलाव की इस बयार के बीच मंगलवार को जारी सर्द हवाओं के कारण अब स्कूलों में बच्चे पूरी तरह पैक होकर दिखाई दे जाए तो कोई अतिश्योक्ति न होगी। नगर क्षेत्र में जारी इन पछुवा हवाओं के कारण इन दिनों एक्यूआइ में भी गिरावट आई है। वहीं हवा चलने से नमी कम हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में सोमवार को तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और 9.9 डिग्री सेल्सियस के सापेक्ष मंगलवार को यह तापमान का आंकड़ा 21.8 डिग्री सेल्सियस और 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ आर्द्रता 79 दर्ज की गई, जिसके अगले कुछ दिनों में ओर गिरावट की आशंका व्यक्त की जा रही है।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






