जनपद में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुए 753 घर

Share :

मुजफ्फरनगर। पीएम सूर्य घर यानि मुफ्त बिजली योजना दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सौर योजना भारत के सौर ऊर्जा परिदृश्य को बदल रही है। 15 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस अभूतपूर्व पहल का उद्देश्य वास्तव में छत पर सौर पैनल लगाने की सुविधा देकर अधिकांश घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। यह योजना नवीकरणीय ऊर्जा को अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए घरों को 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान करती है। पीएमएसजीएमबीवाई के मात्र 9 माह में 6.3 लाख इंस्टॉलेशन किए गए हैं जो औसतन 70,000 प्रति माह है। एक करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ शुरू इस कार्यक्रम से सरकार को बिजली की लागत में सालाना 75,000 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है, जो आने वाले दिनों में परिवर्तनकारी पहल के तौर पर लाखों लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए सशक्त बनाएंगी, इससे इंकार नहीं किया जा सकता।

मुजफ्फरनगर जनपद में करीब 753 घर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बूते रोशन हो रहे है। इनमें अधिकांश उपभोक्ता शहरी क्षेत्र के हैं। सोलर पॉवर प्लांट का क्रेज देहात क्षेत्र से अधिक शहरी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। नेडा विभाग के द्वारा 657 लोगों का भौतिक सत्यापन अभी तक किया जा चुका है। वहीं अब तक 536 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में करीब 3 करोड़ 83 लाख 5 हजार 960 रुपए की सब्सिडी आ गई है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में रूफटाप सोलर पॉवर प्लांट लगाए जा रहे है। शासन स्तर से जिले में करीब 50 हजार घरों में अभी रूफटाप सोलर पॉवर प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस कड़ी में इन घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छत पर दो किलोवॉट से दस किलोवॉट तक आॅनग्रिड सोलर पॉवर प्लांट लगाए जा रहे है। इसके लिए लाभार्थी को आॅनलाइन आवेदन यूपीनेडा लखनऊ पोर्टल पर करना होगा। जनपद में करीब 22,017 उपभोक्ताओं ने सोलर पॉवर प्लांट लगवाने के लिए आवेदन किया जा चुका है। जनपद स्तर पर संयंत्र स्थापना के लिए 20 वेंडर्स मुजफ्फरनगर शहर के साथ आस पास के कस्बों में पंजीकृत है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा इस कड़ी में दो किलोवॉट सोलर रूफटाप पॉवर प्लांट की स्थापना पर 90 हजार रुपए का अनुदान है। डीएम उमेश मिश्रा ने लक्ष्य की प्राप्ति की खातिर जनपद के अधिकारियों को लक्ष्य आवंटित किया है। वहीं जरुरतमंद लोगों की सुविधा की खातिर जनपद के सभी सरकारी बैंकों को लोन देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए है।

इन्होंने कहा-
प्रभारी परियोजना यूपीनेडा भजन सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटाप सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए शासन ने जिले को 50 हजार का लक्ष्य दिया है, जिसमें अभी तक 22,017 उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन किया गया है। जनपद में 753 घरों में सोलर पॉवर प्लांट लगा चुका है और करीब 536 उपभोक्ताओं के खातों में 3.82 करोड रुपए की सब्सिडी भी आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal