मानवीय गुणों को अपनाकर ही मानव बनकर जिये- सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज

Share :

मुजफ्फरनगर। सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने जीआईसी मैदान में आयोजित निरंकारी संत समागम में आए उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मन में एक निराकार का भाव करके सत्संग से जुड़कर हर समय परमात्मा को याद करना है। यह संदेश हर युग में पीर-पैगम्बरों द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में जीवन में प्रीत, नम्रता, सहनशीलता के साथ करुणा के विस्तार का भाव होना चाहिए। सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि संसार में हम मानव के रूप में पैदा हुए हैं तो मानवीय गुण को अपनाएं और यथार्थ मानव बन कर जीवन जियें।
निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एक दिवसीय निरंकारी संत समागम में कहा कि एक छोटी सी बात भी मन पर बड़ा असर करती है, पीड़ा देती है लेकिन जहां निराकार है, इस पर विश्वास है, तो मन में पवित्र भाव रहते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि हम आदर सत्कार भी करते जाएं और औरों के लिए जीवन जिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्म ज्ञान जहां नहीं पहुंचा वहां तक भी पहुंचे, मुक्ति का साधन ब्रह्मज्ञान है। परमात्मा जिस पल में जीवन में आ गया तो एक सच्चे मायने में बंधनों से छुटकारा मिल जाता है, यही मुक्ति है। उन्होंने कहा कि सेवा, सिमरन, सत्संग और संतों के वचन सुनने से मानव के अंदर मानवता की सेवा का भाव आता है और यहां नि:स्वार्थ सेवा ही उसके इस जीवन को सुखदाई बनाती है और भक्ति में दृढ़ता लाती है। रविवार को जीआईसी मैदान में आयोजित संत समागम में निरंकारी राजपिता रमित जी महाराज का भी पावन आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सहारनपुर जोन के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी, कार्यक्रम संयोजक हरीश कुमार समेत सैकड़ों सेवादारों ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाओं को समर्पित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों की उपस्थिति रही। सुरक्षा कारणों से इस बीच सरकुलर रोड से महावीर चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल भारी संख्या में मुस्तैद दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal