थमा नहीं ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने का क्रम, जताई नाराजगी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र की बेपटरी रही सफाई व्यवस्था को सुधारने की खातिर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शनिवार में एक बार फिर पालिका अफसरों के साथ लोगों के बीच पहुंची। इस बीच उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए कई स्थानों पर पहुंचकर, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से बार्ता की। इस बीच ड्यूटी से गैरहाजिर मिले सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शहरी सफाई व्यवस्था को सुचारू और दुरूस्त करने के लिए लगातार वार्डों का निरीक्षण करने व कराने में जुटी है। शनिवार को वो एक बार फिर पालिका सभासदों और अफसरों के साथ शहर में सफाई व्यवस्था का हाल जानने के लिए निकली। उन्होंने वार्ड 36 के नई मंडी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस बीच यहां वो चौड़ी गली, पीठ बाजार, रेलवे स्टेशन वाली सड़क, जानसठ पुल के नीचे आदि स्थानों पर भ्रमण के लिए पहुंची। उन्होंने यहां पर सफाई नायक को तलब करते हुए सफाई कर्मियों की हाजिरी भी जांची। इस बीच वार्ड में 39 कर्मियों में से कुछ सफाई कर्मी नदारद मिले, इसको लेकर सफाई नायक को उन्होंने निर्देश दिये कि वार्ड में सुबह व शाम दोनों समय ड्यूटी पर सभी कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्य करें। साथ ही उन्होंने पालिका नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ड्यूूटी से गायब कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए। हालांकि तमाम प्रयासों के बाद भी पालिका में गैरजिम्मेदारी का बढ़ा चलन कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे क्षेत्र के निरीक्षण और वेतन रोके जाने की कार्रवाई के बाद गैर हाजिर रहने का सिलसिला अभी भी जारी है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सभासद रितु त्यागी, ममता बालियान, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal