मंत्री ने किया संत निरंकारी समागम स्थल का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार यानि आज होने वाले संत निरंकारी समागम स्थल पर पहुंचकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सेवादारों से सभी तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
रविवार को नगर के महावीर चौक स्थित जीआईसी मैदान में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की उपस्थिति में एक विशाल संत समागम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देशभर से करीब दस हजार श्रद्धालु भाग लेंगे। इस विशाल समागम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए नगर विधायक एवं व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शनिवार को समागम स्थल पर पहुंचे। राज्य मंत्री कपिल देव ने कहा कि ऐसे संत समागम वास्तव में देश को एकजुट होकर राष्ट्र की उन्नति व विकास की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि साधु-संतों, गुरूओं की शिक्षा हमारे सामाजिक जीवन को एक नई दिशा प्रदान करते हैं और हमें सद्भाव, शांति व विकास के पथ पर चलने को प्रेरित करते हैं। इस दौरान सेवादल सदस्य इंचार्ज एसके जुनेजा, जोनल इंचार्ज कुल भूषण, क्षेत्रीय संचालक संजीव कुमार, जिला संयोजक हरीश अरोरा, संचालक नवीन कुमार, शिक्षक दीपक त्यागी, कपिल त्यागी, ब्रह्मपाल सिंह, अनुपम त्यागी, अरविंद कुमार चौधरी, आशीष कुमार, सोनू, धन प्रकाश, कंवर पाल, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal