बन गई बात, नगर मजिस्ट्रेट ने एमआईटूसी को पालिका से दिलाए 32 लाख

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही कंपनी के बीच अनुबंध को जानने व कर्मियों के वेतन संबंधी समस्या निस्तारण को गुरूवार को नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप टाउनहाल पहुंचे और तीनों पक्षों के साथ बैठक करते हुए वार्ता की। इस बीच कंपनी के लोगों को नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुसार कर्मियों को वेतन न देने और अन्य कार्यों में शिथिलता बरतने को लेकर उन्हें फटकार लगाई। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कंपनी से 11 लाख रुपए का चैक यूजर चार्ज मद में लेकर पालिका ने कंपनी को 32 लाख रुपये का भुगतान करने का भरोसा दिलाया। शुक्रवार में इन कर्मियों को एक माह का वेतन मिलने का रास्ता साफ हुआ।
एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटी प्रा. लि. द्वारा पालिका संग मिलकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व डलावघरों से कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। बीते दिनों से कंपनी के साथ प्राइमरी सेक्शन में कार्यरत करीब 300 कर्मियों को वेतन और पीएफ नहीं दिए जाने को लेकर 5 दिनों तक हड़ताल चली। नगर मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर वेतन दिलाने का भरोसा दिया था, जिस पर कर्मचारी काम पर लौट आये थे। मंगलवार को वेतन भुगतान होना था, लेकिन कंपनी ने वेतन नहीं दिया। कंपनी अफसरों ने बताया कि पालिका से उनको प्रतिमाह होने वाला 92 लाख रुपए भुगतान नहीं किया। गुरूवार को मामले का निस्तारण करने को नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने ईओ कक्ष में कंपनी अधिकारियों, ईओ व कर्मियों के साथ वार्ता की। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अनुबंध दिखाया, जिसमें वेतन देने की जिम्मेदारी कंपनी की होने की बात साफ हो जाने पर उन्होंने कंपनी के लोगों को हड़काया। नगर मजिस्ट्रेट की मध्यस्थता के बीच सहमति बनी कि कर्मियों के वेतन जितना भुगतान कंपनी को पालिका द्वारा किया जायेगा। कंपनी की ओर से माह अक्टूबर और नवम्बर के वेतन का भुगतान किया जाना है। इसमें अक्टूबर माह के वेतन में कंपनी को करीब 8 लाख रुपये वेतन मद में कर्मियों को दिए गए हैं। कंपनी ने बताया कि करीब 45 लाख रुपये वेतन मद में जाने हैं। इनमें से 8 लाख रुपये की कटौती करते हुए 32 लाख रुपये का भुगतान पालिका द्वारा करने पर सहमति प्रदान कर दी है। शुक्रवार तक कंपनी को कर्मियों के अक्टूबर माह का वेतन जारी करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के साथ बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार, कंपनी के प्रबंधक पुष्पराज सिंह, प्रबंधक ओमप्रकाश दूबे के साथ जितेंद्र, संजय, अंकित, अश्वनी, रविंद्र, नरेश, विशु, आयुष, सागर, सनी, अनुज, राजा, गौरव, कार्तिक, अक्षय, आजाद, नावेद, बबलू, अर्जुन व अविनाश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal