सदर ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए सन्दीप कुमार ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी ध्यान चन्द की देखरेख में आयोजित सदर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग लिया। बीएसए सन्दीप कुमार ने कहा कि खेल बच्चों का ज्ञान बढ़ाने में, निर्णय लेने में एवं मानसिक कौशल विकसित करने में सहायता प्रदान करते हैं। खेल के माध्यम से बच्चों में भाषा व संचार कौशल को विकसित करने में सहायता मिलती है। बच्चों को खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेने से आत्म सम्मान, सामाजिक कौशल और आत्म विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीडा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर आशीष और नैना 50 मीटर दौड़, सागर और नैना 100 मीटर, समर और नैना 200मी., आशीष और नैना 400 मी. दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लम्बी कूद में देव और इकरा एवं बालक वर्ग कबड्डी में धन्धेडा और बालिका वर्ग में बागोवाली, बालक वर्ग में खो-खो में दतियाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मी. दौड़ में आर्यन पाल परई, 200 मी. दौड़ आर्यन परई 400 मी. में फेजाना लम्बी कूद में सलमान ऊंची कूद में अंश, बालिका वर्ग में 100 मी. दौड़ में जिया रथेड़ी, 200मी. दौड़ में मंतशा,. 400 मी. दौड़ नैना, लम्बी कूद में रिया बहादुरपुर, ऊंची कूद में अलसबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएसए सन्दीप कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी ध्यान चन्द ने संयुक्त रूप से छात्रों को इस बीच पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए जिले स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी करने को कहा। इस दौरान रामधन गुप्ता, शिवकुमार शर्मा, सन्दीप वर्मा, अनवर सुल्तान, राकेश राठी, संजीव बालियान, अरशद अली, केके शर्मा, दिवाकर शर्मा, संगीता त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal