मुजफ्फरनगर। देर रात्रि थाना चरथावल क्षेत्र में ट्रक एवं कार दुर्घटना के टकराने पर हुए हंगामे और मारपीट को लेकर चरथावल क्षेत्र में रोष बढ़ता जा रहा है। मंंगलवार को हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ भाजपा नेता सुभाष चौहान दूधली पहुंचे और उन्होंने प्रधान शोभित पुंडीर से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके साथ उन्होंने नगर पंचायत चरथावल अध्यक्ष इस्लामुद्दीन के खिलाफ प्रशासन से कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की।
बीती रात्रि में कार और ट्रक के टकराने से दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें घटना के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घटना के बाद रात में ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था। पुलिस ने नगर पंचायत चरथावल के अध्यक्ष इस्लामुद्दीन सहित डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर पंचायत के अध्यक्ष इस्लामुद्दीन बीती रात्रि से फरार है। मंगलवार को दूधली में पहुंचे हिन्दुवादी नेता सुभाष चौहान समेत सर्व समाज के लोगों ने नगर पंचायत चरथावल अध्यक्ष इस्लामुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो गांव में अपने हकों व सम्मान की खातिर महापंचायत की जाएंगी।

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर






