विश्व दिव्यांग दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। विश्व दिव्यांग दिवस पर आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति की ओर से संचालित मूक-बधिर बच्चों के साथ मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों हेतु शिक्षण तथा प्रशिक्षण केन्द्र जानसठ रोड विष्णु विहार मुजफ्फरनगर में दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले दिव्यांग बच्चों को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीक्षा उपाध्याय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने इस बीच पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया। वहीं दो दिव्यांग बच्चों को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से व्हील चेयर प्रदान की गयी।
नगर के जानसठ रोड विष्णु विहार स्थित आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित मूक बधिर बच्चों के लिए शिक्षण तथा प्रशिक्षण केन्द्र में स्पीच थेरेपी कक्ष का उद्घाटन भी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष इंजी. लोकेश चन्द्रा, उपाध्यक्ष बीआर शर्मा, मंत्री आरके गोयल, उप निदेशक पीके गुप्ता, श्याम लाल गुप्ता, रामवीर सिंह, यूसी वर्मा, सुधा मजूमदार, डॉ. आरके जैन एवं प्रधानाचार्य ब्रज मोहन शर्मा, मीना, रीना, शारदा, शर्मिष्ठा, जीवनी देवी तथा शिवानी त्यागी अध्यापिकाओं एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग कर्मचारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal