आंखों के अस्पतालों में नहीं मिल रहा आयुष्मान कार्ड का लाभ

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर निवासी विनोद जैन ने मोदी-योगी सरकार की बड़ी महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी प्रकार के मरीजों को दिए जाने की मांग की है। उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी करते जनपद मुजफ्फरनगर में इस योजना के तहत आई क्लीनिक और हॉस्पिटलों में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल पाने की बात की है। उन्होंने सीएमओ को भी इस संबंध में पत्र लिख अवगत कराया है कि शहर में आंखों की समस्या से संबंधित आयुष्मान पात्रों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने जनहित में जिले के आलाधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया है।
आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में सीएमओ प्रभारी डॉ. एसके जैन ने बताया कि पैनल में आंखों के अस्पतालों के नाम भी शामिल है, यदि वहां पर इस योजना का पात्रों को लाभ नहीं मिल रहा है, तो उसकी जांच की जाएगी।
बता दें, जनपद में सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना में सरकारी अस्पतालों के साथ ही करीब 29 अस्पताल शामिल किए गए हैं, जिनमें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्रों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल सकेगा। इन अस्पतालों में शांति मदन हॉस्पिटल, निर्वाल हॉस्पिटल, गंगाराम हॉस्पिटल, वशिष्ट हॉस्पिटल, इवान हॉस्पिटल, एसकेबी आरोग्यम हॉस्पिटल, कुशवाहा आई हॉस्पिटल, लूथरा आई हॉस्पिटल, आई क्यु हॉस्पिटल, रामा देवी आई हॉस्पिटल, मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, केयर पार्टनर हॉस्पिटल, भारद्वाज हॉस्पिटल, आरोग्य हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, एमजेआईएमएस हॉस्पिटल, राजवंशी हॉस्पिटल, अनुलोक हॉस्पिटल, अर्थव हॉस्पिटल, रवि नर्सिंग होम, निसार हॉस्पिटल, विजय श्री नर्सिंग होम, सदर मेडिकेयर, न्यूरो सिटी हॉस्पिटल, रामा कृष्णा हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, शर्मा मेडिकेयर, भगवंत हॉस्पिटल और विजन आई क्लीनिक योजना में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए

एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति

यूपी–जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप: निवेश, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स और स्किल्ड मैनपावर पर बना रोडमैप

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट तथा कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित यूपी–जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।

दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला परिषद मार्केट में संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा के प्रतिष्ठान आसू फार्मा पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की

श्रीराम कॉलेज का पत्रकारिता विभाग नए छात्रों के स्वागत को तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज (ऑटोनॉमस) के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग नए सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत को तैयार है। सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा संचालित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ओर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों ने भी नामांकन कराया है। विभाग के हेड

डीएवी जगजीतपुर के खिलाडियों का बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैंपियनशिप 16 से 21 अगस्त तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। जिसमें डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में शामिल बच्चे अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal