चेयरपर्सन ने ली कंपनी बाग की सुध, गंदगी देख लगाई फटकार

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की धरोहर कंपनी बाग कमला नेहरू वाटिका का चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार सुबह निरीक्षण किया। यहां मिली गंदगी व अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखकर जमकर नाराजगी जताई। कंपनी बाग के शौचालय में दिव्यांगों के लिए बनाए रैंप की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता दयनीय मिलने पर उन्होंने ठेकेदार से जवाब तलब किया। मालियों की उपस्थिति चैक करने पर 2 माली गैर हाजिर मिले, जिनके रविवार की छुट्टी निरस्त कर दी गई।
लंबे समय से कम्पनी बाग में सफाई व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अफसरों और सभासदों के साथ कम्पनी बाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर करीब दो घंटे तक भ्रमण करते हुए वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां सफाई कर्मियों और मालियों की उपस्थिति चैक करने के लिए परेड कराई, जिसमें 10 अस्थाई मालियों में से 8 और नियमित मालियों में 5 माली मौजूद थे। नदारद कर्मियों को चेतावनी दी। बताया गया कि माली अपनी मर्जी से रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रखते हैं, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने इस छुट्टी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। यहां सफाई का अभाव और बाग-बगीचे में पौधों की दयनीय हालत देखकर वो जमकर भड़की और वाटिका प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार कोे निर्देश दिए कि एक सप्ताह में बाग की साफ-सफाई और पेड़ पौधों की देखरेख में सुधार किया जाये। उन्होंने कहा कि कम्पनी बाग को घरेलू गार्डन की भांति विकसित और स्वच्छ बनाया जाये। उन्होंने दिव्यांगों के बने शौचालय के लिए रैम्प निर्माण गुणवत्ता को परखा, तो निर्माण सामग्री निम्न स्तर पर पाने पर नाराजगी जताते हुए ठेकेदार से जवाब तलब करने के निर्देश देते हुए मानकों के अनुसार निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए। कम्पनी बाग के पिछले हिस्से में कॉलोनी की ओर से खिड़की खोलकर गोबर और अन्य गन्दगी डाले जाने पर उन्होंने ऐसे परिवारों को चेतावनी दी और यह खिड़की बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही कम्पनी बाग के बाउंड्री वॉल का निर्माण शीघ्र कराये जाने के लिए भी कहा। वहीं कम्पनी बाग में खड़े सैंकड़ों हाथ रेहड़े और अन्य वाहनों का वितरण न होने पर भी चेयरपर्सन ने तत्काल प्रभाव से वितरण कराने के निर्देश दिये।


इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज कम्पनी बाग में व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया गया, वहां गन्दगी पाई गई। साथ ही वाहनों का वितरण नहीं होने पर भी एनएसए को उनका वितरण कर वार्डों में लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कम्पनी बाग का सुधार उनकी प्राथमिकता है और एक सप्ताह में वहां साफ-सफाई करने के साथ स्वच्छता के लिए निर्देशित किया। इस दौरान चेयरपर्सन ने कम्पनी बाग में मोर्निंग वॉकर्स से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि एक माह में कंपनी बाग का कायाकल्प स्पष्ट नजर आयेगा। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, प्रशांत कुमार, मोहित मलिक, राजीव शर्मा, सभासद पति विकल्प जैन, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, जेई निर्माण कपिल कुमार, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, तनवीर आलम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal