स्टेडियम नलकूप खराब होने से पानी के लिए मचा हा-हाकार

Share :

मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित पालिका का नलकूप खराब होने से क्षेत्र के कई मौहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। ऐसे में नगरपालिका क्षेत्र के मौहल्ला जाट कॉलोनी, नुमाईश कैम्प, शिक्षक कॉलोनी, केशवपुरी व पंचशील कॉलोनी आदि में पेयजल समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति बाधित होने से आक्रोश व्याप्त है।
नुमाईश कैंप में चौ. चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगे पालिका का नलकूप करीब 25 वर्ष से भी अधिक हो गए हैं। यह नलकूप पूरी तरह से खराब हो चुका है। नलकूप का बोरिंग फेल होने से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो गई है। पालिका के जलकल विभाग अफसरों का कहना है कि नलकूप पूरी तरह से खराब हो चुका है, जिस कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग निजी हैंडपम्प और सरकारी हैंडपम्प से पानी भरने को विवश हैं। स्थानीय निवासी राहुल चौधरी, विकास बालियान, मुकेश कुमार, राधिका व आनन्द कुमार आदि का कहना है कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई न होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका कहना है कि उक्त नलकूप में पांच माह पूर्व खराबी आयी थी, जिसे सहीं करते हुए क्षेत्र में पानी की सप्लाई को चालू किया गया था, लेकिन इस बार सफलता नहीं मिल पा रही है।

इन्होंने कहा-
पालिका जलकल विभाग के जेई धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्टेडियम में स्थित नलकूप संख्या 42 खराब हो गया। इस नलकूप का बोरिंग फेल हो गया है। दूसरा रिबोर करने की तैयारी जारी हंै। इसके लिए करीब 21 लाख से अधिक धनराशि खर्च होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

लखनऊ (रिपोर्टर)। शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंडल सहारनपुर के जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में पदक प्राप्त कर अपने विद्यालय, जनपद एवं मंडल का नाम रोशन किया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज,

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal