मीरांपुर। ब्रह्मकुमारी संस्थान ओम शांति भवन में संपन्न किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ सचिव कुंवर देवराज पंवार ने कहा कि मनुष्य की आध्यात्मिक, आर्थिक या सामाजिक उन्न्ति में पग-पग पर ईश्वर कृपा ही कारण है।
किसान सम्मेलन के शुभारंभ पर संस्थान की संचालिका बीके अनमोल ने मुख्य अतिथि कुंवर देवराज पंवार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र रस्तौगी, अश्वनी शर्मा, संजय शर्मा, अरविंद तोमर, दीपक कृष्णात्रेय आदि अतिथियों को बुके देकर व तिलक कर उनका अभिनंदन किया। बीके अनमोल ने अपनी मधुर वाणी से संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न गीतों व नाट्य मंचन से यौगिक शाश्वत खेती की विधि एवं महत्व को समझाया। मुख्य अतिथि कुंवर देवराज पंवार ने कहा कि हमारे जीवन मे प्रत्येक क्षण में ईश्वर कृपा विराजमान हैं। ईश्वर कृपा को आध्यात्मिक साधना से अनुभव किया जा सकता है। ऐसे में हमें अपने जीवन मे आध्यात्म को आत्मसात करना चाहिये। उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी बहनों के माध्यम से शास्वत यौगिक खेती की जानकारी प्राप्त कर सुखद अनुभूति हुई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके युविका, अनिल, विवेक, रवि, अंकुर पहलवान, नितिन, आशीष, अमन, दीपक सिंगर, शिवम, रिषभ, हरिशंकर, प्रेम आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






