मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी होने का मिला फायदा

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर 20 नवम्बर को हुए मतदान के दिन सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा व उनकी पार्टी के नेताओं सहित विपक्षी दलों और खुद भाजपा रालोद गठबंधन में चुनाव लड़कर विधायक बनी रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल ने वोट नहीं डालने दिए जाने के आरोप लगाये थे, लेकिन मतदान के बाद आये परिणाम और अब बूथों पर प्रत्याशियों को मिले वोटों के आंकड़े ने इन आरोपों की सारी पोल खोलकर रख दी है।
सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा को मीरापुर विधानसभा सीट के 328 बूथों में सभी बूथ पर वोट मिला। यहां तक की उनको विशुद्ध रूप से हिंदू वोटरों के बूथों पर भी सपा की साइकिल के निशान पर वोट मिली, तो हिंदू बाहुल्य बूथों पर रालोद के टिकट पर भाजपा का हाथ थामकर चुनाव मैदान में उतरी मिथलेश पाल का जादू एकतरफा चला। बसपा के दलित मुस्लिम समीकरण को मुस्लिमों के साथ ही दलित वोटरों ने नकारा है, कुछ ऐसी ही चुगली बूथों पर पड़े वोटों के बंटवारे ने कर दी है। दलितों में बसपा के हाथी के बजाये आसपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर की केतली का ज्यादा प्रभाव नजर आया।
इस चुनाव में सपा की सुम्बुल राणा को आठ बूथों पर 10 से कम वोट मिली, इनमें सबसे कम 4 वोट उनको दलित बाहुल्य वोटरों के बूथ संख्या 28 हरिजन बारात घर निरगाजनी में मिली, तो वहीं रालोद प्रत्याशी मिथलेश को सात बूथों पर 10 से कम वोट मिली। इनमें सबसे कर 3 वोट उनको ककरौली के बूथ संखय 185 पर मिली हैं। सुम्बुल राणा 328 में से केवल एक बूथ संख्या 53 इंटर कॉलेज भोकरहेडी पर ही 514 मत मिले, इसके बाद सर्वाधिक 499 वोट उनको बूथ संख्या 271 किथौडा में मिले हैं। उनका आरोप था किथौडा में सपा के वोटरों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। गांव गादला का बूथ संख्या 04 ऐसा रहा है, जहां मतदाताओं ने प्रत्याशियों के साथ इंसाफ किया। यहां सुम्बुल और मिथलेश को 216-216 और आसपा के जाहिद व औवेसी के अरशद को 47-47 बराबर मत मिले। बसपा के शाहनजर को 4 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में बसपा की मौजूदगी के बावजूद भी दलित वोटरों ने मायावती के हाथी को नकारने का काम किया और दलित वोटों का बंटवारा आसपा व रालोद के बीच हो गया। इसमें अधिकांश वोटर आसपा काशीराम के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के साथ खड़े नजर आये। दलित बाहुल्य बूथ संख्या 28 निरगाजनी में बसपा के शाहनजर को कुल 12 वोट ही मिली, जबकि आसपा के जाहिद को यहां सर्वाधिक 227 वोट मिली। रालोद की मिथलेश पाल के पक्ष में भी 107 वोट पड़े और एआईएमआईएम के अरशद भी 01 वोट ले गये। वहीं मुस्लिम वोटरों की बाहुलता वाले बूथों पर औवेसी फैक्टर ने सपा की सुम्बुल को घातक नुकसार पहुंचाया। बूथ संख्या 185 ककरौली में सपा को 260 तो एआईएमआईएम के प्रत्याशी को 314 वोट मिली। इसी प्रकार बूथ संख्या 215 निजामपुर में सपा की सुम्बुल को 401 और औवेसी के प्रत्याशी अरशद को 109 वोट मिली। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में सपा के खिलाफ आसपा के जाहिद और औवेसी के अरशद लगातार वोटों का बंटवारा करते रहे, जबकि हिंदू बाहुल्य क्षेत्र के बूथों पर एकतरफा वोट मिथलेश पाल को पड़ा, उसमें केवल दलित मतदाताओं को छोड़कर दूसरी जाति में कोई बिखराव या बंटवारा नजर आया है। इसे मुख्यमंत्री योगी के बंटोगे तो कटोगे के नारे का असर माना जा रहा है। वहीं मुस्लिम वोटों की बंदरबांट ही सपा की हार का मुख्य कारण बनी नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal