भक्तों का कल्याण करने रथ पर सवार होकर निकले महाकाल

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी व नगर क्षेत्र में गुरूवार को अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा रथ पर सवार होकर निकले, तो हर ओर बाबा भैरव की जयकार गूंज उठी। इस बीच भक्तों द्वारा जगह-जगह उन्हें भोग लगा प्रसाद का वितरण किया। इससे पूर्व नई मंडी श्री बालाजी धाम से श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा की शोभायात्रा श्री बालाजी धाम और खाटू श्याम के पंडितों द्वारा पूजा-अर्चना व आरती की गई। श्रीबालाजी धाम मंदिर परिसर में श्रीमहाकाल भैरव बाबा की आरती करते हुए अतिथियों ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
श्री बालाजी धाम मंदिर प्रांगण से शुरू शोभायात्रा नई मंडी और शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। इस बीच श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की। शुभारंभ अवसर पर सांसद हरेंद्र मलिक, व्यापारी नेता संजय मित्तल, पूर्व सभासद व भाजपा नेता विकल्प जैन, श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में 21 से 24 नवम्बर तक भैरवाष्टमी महोत्सव के बीच गुरूवार को श्रीबाला जी धाम से श्रीमहाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में 5 बैंड, 7 झांकी, दो डीजे, कीर्तन मंडल व श्री महाकाल भैरव बाबा का मुख्य रथ शामिल रहा। बाबा की शोभायात्रा नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिन्दल मार्किट, पीठ बाजार, गौशाला रोड से भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउनहाल रोड, शिवचौक, रूडकी रोड से शाहबुद्दीनपुर गांव से मिमलाना रोड होते हुए सिद्धपीठ मंदिर में समापन हुआ। मुख्य मार्गो पर भंडारों का आयोजन हुआ। इस दौरान महंत ठा. नकली सिंह, रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, मुकेश धीमान, जयवीर सिंह, सोनू कुमार, संजू, नीरज कुमार, शांति देवी, अंजना, ममता, प्रियंका, दीपिका, सोनिया, वैष्णवी, रेखा, नंदिनी, सुमित, अंकित, कुलदीप, रजत, अर्पित, सुनील, अभय, अमन, हरपाल सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“ब” से “ब” का सफर दूर नहीं वर्षा का

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुलंदशहर के एक छोटे से गांव में पैदा हुई वर्षा के लिए अभिनेत्री बनना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था। यह एक ऐसा सपना था, जो बचपन से ही उनके भीतर पलता रहा और पढ़ाई, नौकरी तथा जिंदगी की तमाम व्यस्तताओं के बीच भी कभी धुंधला नहीं पड़ा। वर्षा ने स्नातक तक

पार्षद अहसान अंसारी ने की त्रिमूर्ति नगर चौराहे का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी ने त्रिमूर्ति नगर में नवनिर्मित चौराहे का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखने और चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद अहसान अंसारी ने मेयर किरण

साइबर सेल ने वापस करायी ठगी का शिकार हुए पीड़ित की पूरी रकम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते से उड़ायी गयी पूरी रकम वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। भीमगौड़ा निवासी एक व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल डाउनलोड़ किए जाने के बाद मोबाइल फोन में अपडेट का ऑप्शन आया और उसी दौरान उनके खाते से रुपए 99000 रूप्ए कट गए।

संत रविदास ने समाज को दिया समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलीवाला शिवदासपुर में संत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। प्राचीन शिव मंदिर से शुरू ही कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम भी यात्रा में शामिल हुए। मनोज कुमार गौतम ने

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में स्थानीय लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में गंगा स्नान के

6 सितम्बर को गोर्खाली समाज धूमधाम से मनाएगा हरितालिका तीज, बैरागी कैंप में होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से आगामी छह सितम्बर रविवार को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal